Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Sit-in protest for the release of imprisoned Sikhs continues for seven days; demand for immediate release from the government.
{"_id":"6a9667dd4589ac2b9d076a32","slug":"video-sit-in-protest-for-the-release-of-imprisoned-sikhs-continues-for-seven-days-demand-for-immediate-release-from-the-government-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"बंदी सिखों की रिहाई को लेकर सात दिन से धरना जारी, सरकार से जल्द रिहाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदी सिखों की रिहाई को लेकर सात दिन से धरना जारी, सरकार से जल्द रिहाई की मांग
बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर टोहाना में पिछले सात दिनों से धरना-प्रदर्शन चल रहा है। सिख संगत और विभिन्न संगठनों के लोग टेंट लगाकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। धरने का नेतृत्व प्रधान कुलविंद्र सिंह कर रहे हैं।
मंगलवार को धरना स्थल पर मीडिया से बात करते हुए प्रधान कुलविंद्र सिंह ने कहा कि जो सिख नौजवान लंबे समय से जेलों में बंद हैं, उनकी सजा पूरी हो चुकी है, इसके बावजूद उन्हें रिहा नहीं किया जा रहा। यह मानवाधिकारों का हनन है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले में मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।
प्रधान कुलविंद्र ने बताया कि यह धरना पूरी तरह शांतिपूर्ण है। पिछले सात दिनों से रोजाना अरदास की जा रही है और संगत की ओर से लंगर की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि केंद्र और राज्य सरकारे बंदी सिखों की जल्द रिहाई सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि इस धरने को इलाके के किसानों, मजदूरों और अन्य सामाजिक संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है। धरने में बड़ी संख्या में बुजुर्ग शामिल हैं जो पिछले एक सप्ताह से लगातार बैठे हैं।
कुलविंद्र सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि 2 सितंबर को धरना स्थल से शुरू होकर टोहाना लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया जाएगा और एसडीएम टोहाना को ज्ञापन दिया जाएगा
धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने कहा कि सरकार को इस गंभीर मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए और सिख समुदाय की भावनाओं का सम्मान करते हुए सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।