Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Villagers blocked the Tohana-Ratia road over electricity issues; the blockade was lifted after one hour.
{"_id":"6a705420829a50e0b2029aa4","slug":"video-villagers-blocked-the-tohana-ratia-road-over-electricity-issues-the-blockade-was-lifted-after-one-hour-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना-रतिया रोड पर बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम, 1 घंटे बाद खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना-रतिया रोड पर बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम, 1 घंटे बाद खुला
संवाद न्यूज एजेंसी
टोहाना। थाना सदर क्षेत्र के गांव आकावाली में सोमवार को बिजली की बार-बार कटौती और लो-वोल्टेज से परेशान होकर ग्रामीणों ने बस स्टैंड के पास टोहाना-रतिया रोड को जाम कर दिया।
जानकारी के अनुसार गांव के बिल्लू राम की अगुवाई में ग्रामीण सुबह इकट्ठा हुए और सड़क पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पिछले कई दिनों से गांव में बिजली ठीक से नहीं आ रही। गर्मी के कारण बच्चों और बुजुर्गों को भारी दिक्कत हो रही है। कई बार शिकायत के बाद भी बिजली विभाग द्वारा कोई समाधान नहीं किया गया।
जाम लगने से टोहाना-रतिया मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वाहन चालकों को करीब 1 घंटे तक परेशानी उठानी पड़ी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया।
मौके पर पहुंचे बिजली निगम के जेई अजीत सिंह ने ग्रामीणों को समस्या जल्द ठीक करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया और यातायात सामान्य हुआ। विभाग ने कहा कि फॉल्ट दूर करने के लिए टीम लगा दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।