{"_id":"676a657bd2c95d50cc08b116","slug":"video-4424-students-appeared-for-mission-buniyad-exam-in-hisar","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिसार में 4424 परीक्षार्थी मिशन बुनियाद परीक्षा देने पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिसार में 4424 परीक्षार्थी मिशन बुनियाद परीक्षा देने पहुंचे
सरकारी स्कूल के विद्यार्थी मंगलवार को जिले के 10 सेंटरों पर मिशन बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा देने के लिए जिले के 4424 विद्यार्थी पहुंचे। परीक्षा का समय साढ़े 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे था। परीक्षार्थियों को एक घंटा पूर्व साढ़े 10 बजे परीक्षा सेंटरों में एंट्री कराई गई। परीक्षा केंद्र बनाए गए स्कूलों में सामान्य विद्यार्थियों की छुट्टी रखी गई थी।
बता दें कि सरकारी स्कूल में 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की परीक्षा ली जाती है, जिसमें मिशन बुनियाद के तहत लेवल-1, लेवल-2 व लेवल- 3 की परीक्षा ली जाती है। जिसके बाद निदेशालय की ओर से 100 टॉप विद्यार्थियों का मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन किया जाता है, जिन्हें सुपर 100 का नाम दिया जाता है। चयनित विद्यार्थियों को अगले चार साल अर्थात 9वीं, 10वीं, 11वीं व 12वीं कक्षा में कुल 48 हजार रुपये छात्रवृति के रूप में दिए जाते हैं।
बता दें कि मिशन बुनियाद में सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले 8वीं कक्षा के विद्यार्थी ही पंजीकण कर सकते हैं, जिन्हें आईआईटी व अन्य प्रतियोगिता की निशुल्क कोचिंग देकर तैयारी करवाई जाती है, जिनको सुपर-100 योजना में शामिल कर उन्हें अगले चार साल तक कुल 48 हजार रुपये की छात्रवृति प्रदान की जाती है।
ये है सेंटर
- खंड - ये है परीक्षा सेंटर
- आदमपुर - आदमपुर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
- अग्रोहा - अग्रोहा स्थित आरोही स्कूल
- बरवाला - बहबलपुर स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
- बरवाला - नहर कोठी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
- बास - बास स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
- हांसी - हांसी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
- हिसार प्रथम - जहाजपुल चौक समीप राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
- हिसार द्वितीय - सुशीला भवन समीप राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
- नारनौंद - नारनौंद स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
- उकलाना - उकलाना स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
ये है जिले के पंजीकरण व एडमिट कार्ड का डाटा
- खंड - परीक्षार्थियों की संख्या - एडमिट कार्ड
- आदमपुर - 415 - 386
- अग्रोहा - 400 - 374
- बरवाला - 767 - 714
- बास - 208 - 173
- हांसी - 524 - 435
- हिसार प्रथम - 617 - 563
- हिसार द्वितीय - 500 - 438
- नारनौंद - 483 - 385
- उकलाना - 510 - 482
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।