Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Ayurvedic pickles become a hit at the Rakhigarhi festival in Hisar; touted as a remedy for all ailments.
{"_id":"6adda0e9d74c8a88560aabc4","slug":"video-ayurvedic-pickles-become-a-hit-at-the-rakhigarhi-festival-in-hisar-touted-as-a-remedy-for-all-ailments-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार के राखीगढ़ी महोत्सव में लोगों की पसंद बना आयुर्वेदिक अचार, हर बीमारी का होगा उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार के राखीगढ़ी महोत्सव में लोगों की पसंद बना आयुर्वेदिक अचार, हर बीमारी का होगा उपचार
राखीगढ़ी महोत्सव में गांव खेड़ी बर्की निवासी नरेश कुमार ने औषधीय जड़ी बूटियों के अचार की प्रदर्शन लगाई है। एचएयू के सायना नेहवाल कॉलेज से ट्रेनिंग लेकर लघु उद्यमी बने नरेश कुमार पयर्टकों के लिए 17 तरह के औषधीय अचार लेकर आए हैं। नरेश ने बताया कि वह जय दादा भगवान दास समूह के तहत काम कर रहे हैं। उन्हाेंने बताया कि आंवला का आचार, कैंडी बालों, त्वचा के लिए बेहद अच्छा है।
इम्युनिटी को मजबूत करता है, आंखों की रोशनी, हृदय के लिए फायदेमंद है। कच्ची हल्दी का अचार एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं। यह पाचन तंत्र में सुधार, जोड़ों के दर्द और सूजन में राहत, खून को साफ करता है। बांस का अचार, मुरब्बा बच्चों की हाईट बढ़ाने में सबसे अधिक कारगर है। नरेश ने बताया कि उन्होंने 2022 में एचएयू के साइना कॉलेज में ही प्रशिक्षण लिया था।
जिसके बाद उन्होंने अचार, मुरब्बा बनाने का काम शुरु किया था। वह फिलहाल 200 तरह के अचार मुरब्बा बना रहे हैं। एलोवेरा का अचार के फायदे जोड़ों के दर्द में राहत, पाचन तंत्र के लिए उपयोगी, वजन नियंत्रण, डायबिटीज में मददगार है।
त्वचा और बालों के लिए काफी लाभदायक है। लहसुन, करोंदा, करेला, अदरक, गुडतुंबा, हरड़ सहित अन्य आचार व मुरब्बा बनाए हैं। इन सभी आचार के अपने अपने फायदे हैं। सभी आचार देसी खांड में बनाए गए हैं। किसी भी केमिकल का उपयोग नहीं किया जाता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।