{"_id":"698c24ed12b0038cbe0e8fa9","slug":"video-devotees-danced-in-hari-naam-sankirtan-at-agrasen-bhawan-in-hisar-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार के अग्रसेन भवन में हरि नाम संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार के अग्रसेन भवन में हरि नाम संकीर्तन में झूमे श्रद्धालु
अग्रसेन भवन में मंगलवार रात हरि नाम संकीर्तन आयोजित किया गया। इसके तीसरे और अंतिम दिन दिल्ली से आए भजन गायक राहुल चौधरी, सोनीपत से राजीव शास्त्री और मुंबई से अशोक अग्रवाल ने अपनी मधुर वाणी में भजनों की वर्षा की। वहां पहुंचे लोगों ने देर रात तक भजनों का आनंद लिया।
संकीर्तन की शुरुआत हिसार के भजन गायक दिव्य दास ने हनुमान चालीसा से की। इसके बाद हरे कृष्णा हरे रामा और गोबिंद राधे गोपाल राधे की धुन से पंडाल गूंज उठा।
मंच पर भजन गायकों द्वारा गाये भजनों में तू न संभाले तो हमें कौन संभाले..., वरदानी सुखों की खान है..., लुटा दिया भंडार राधा रानी ने..., क्या मांगू घनश्याम और मैं क्या मांगू..., नित आया करो हमारी गलियों में..., तेरी छम-छम बाज रही पायल बरसाने में..., हमारी आन है राधा, हमारी शान है राधा..., तूने इतना दिया बनवारी मैं मालामाल हो गया..., कर दो नजरें करम लाडली..., खो गया मेरा दिल महलों की मस्त बहारों में... आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।