Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Food Safety Department conducts raids on sweet and milk shops in Hansi; collects samples
{"_id":"6ad61428690543cced0fbe14","slug":"video-food-safety-department-conducts-raids-on-sweet-and-milk-shops-in-hansi-collects-samples-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में मिठाई और दूध की दुकानों पर फूड सेफ्टी विभाग की रेड, भरे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में मिठाई और दूध की दुकानों पर फूड सेफ्टी विभाग की रेड, भरे सैंपल
हांसी।दिवाली के त्योहार को देखते हुए फूड सेफ्टी विभाग ने हांसी में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। विभाग की टीम ने शहर में दो बड़ी दुकानों सहित दूध की दुकान पर जांच की। इस दौरान मिठाई के तीन सैंपल भरे गए, जबकि दूध के भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। दुकानों पर अचानक हुई छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। 150 साल पुरानी लाला दुलीचंद के पेड़े के नाम से मशहूर दुकान व
बीकानेर मिष्ठान भंडार के भी तीन मिठाई का सैंपल भरा गया है।
फूड एंड सेफ्टी अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि त्योहार के दौरान लोगों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए शहर में जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों में गड़बड़ी मिलने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने बताया कि सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं और करीब 14 दिन बाद इनकी रिपोर्ट आने की उम्मीद है। रिपोर्ट में सैंपल फेल पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा दुकानों पर जरूरी दस्तावेजों की कमी मिलने पर भी कार्रवाई की जा सकती है।
सतीश कुमार फूड एंड सेफ्टी अधिकारी ने कहा कि दिवाली तक शहर में अलग-अलग स्थानों पर जांच और छापेमारी अभियान जारी रहेगा। विभाग का उद्देश्य मिलावटी और घटिया खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाना तथा त्योहार के दौरान आमजन की सेहत सुरक्षित रखना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।