फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hansi: SP Vinod Kumar says—it is the drug user who dies, not the drug seller.

हांसी: एसपी विनोद कुमार बोले- नशा बेचने वाला नहीं, नशा करने वाला मरता है

Wed, 16 Sep 2026 05:43 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Wed, 16 Sep 2026 05:43 PM IST
Hansi: SP Vinod Kumar says—it is the drug user who dies, not the drug seller.
हांसी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत गांव कुतुबपुर में नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हांसी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, आईपीएस ने विद्यार्थियों, युवाओं, बुजुर्गों और ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। एसपी विनोद कुमार ने कहा कि नशा बेचने वाला और नशा तैयार करने वाला नशे से नहीं मरता, बल्कि नशा करने वाला व्यक्ति नशे से मरता है।” उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति की जिंदगी बर्बाद नहीं करता, बल्कि इसका असर पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है। नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को तबाह करने के साथ उसे अपराध की ओर भी धकेल सकती है। उन्होंने कहा कि नशे की पूर्ति के लिए नशे का आदी व्यक्ति चोरी, लूट, छीना-झपटी और अन्य आपराधिक गतिविधियों का सहारा ले सकता है। इसलिए नशे की समस्या को गंभीरता से समझने और इसके खिलाफ सामूहिक रूप से लड़ने की जरूरत है। एसपी ने विद्यार्थियों और युवाओं से कहा कि वे अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी ऊर्जा का सकारात्मक दिशा में इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि “युवाओं को नशे का नहीं, खेल और पढ़ाई का नशा करना चाहिए।” उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि गांवों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत युवाओं को सही दिशा और बेहतर अवसर देने की है। खेल और शिक्षा युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। एसपी विनोद कुमार ने कहा कि हांसी पुलिस नशा बेचने और नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। लेकिन केवल पुलिस कार्रवाई से नशे की समस्या का पूरी तरह समाधान संभव नहीं है। इसके लिए आमजन की भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि गांव में यदि कोई व्यक्ति नशा बेचता है, नशा तैयार करता है या नशे की खरीद-फरोख्त में शामिल है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। एसपी ने ग्रामीणों से गांव में ठीकरी पहरा लगाने तथा गांव में आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों और गतिविधियों पर नजर रखने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के संयुक्त प्रयास से ही नशे के खिलाफ अभियान को मजबूत बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान एसपी विनोद कुमार ने खेल एवं अन्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। विद्यार्थियों को फूल मालाएं पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। एसपी ने उन्हें भविष्य में भी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा देश और समाज का भविष्य हैं। यदि युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा और खेलों से जुड़ेंगे तो समाज को नई दिशा मिलेगी। गांव कुतुबपुर पहुंचने पर ग्रामीणों ने एसपी विनोद कुमार का फूल मालाओं और गुलदस्तों से स्वागत किया। ग्रामीणों ने पगड़ी पहनाकर उनका सम्मान भी किया। एसपी ने ग्रामीणों का आभार जताते हुए कहा कि नशामुक्त समाज के लिए गांव स्तर पर जागरूकता और सामूहिक प्रयास लगातार जारी रखने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पानीपत में पत्नी को पति ने घर से निकाला, 20 दिन सड़कों पर भटकती रही महिला

16 Sep 2026

सीएम धामी के जन्मदिवस पर यमुनोत्री धाम में हुई पूजा-अर्चना

16 Sep 2026

श्रीनगर गढ़वाल: रक्तदान शिविर को लेकर संत निरंकारी मिशन ने निकाली जागरूकता रैली

16 Sep 2026

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सेवा संकल्प अभियान के मद्देनजर ली समीक्षा बैठक

मंडी: बीए में जिस विषय के 20 क्रेडिट्स होंगे, उसी में कर सकेंगे एमए; एसपीयू ने लागू की नई व्यवस्था

16 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: "पीएम मोदी के जन्मदिन पर आशीर्वाद दीप जलाकर उनके दीर्घायु की कामना करें"

16 Sep 2026

VIDEO: समान नागरिक संहिता पर संजय सिंह का हमला, बोले- भाजपा को हर कुछ समय में ‘झगड़े’ की जरूरत

16 Sep 2026
विज्ञापन

उरई: बस स्टैंड पर गिरते-पड़ते नजर आया पुलिसकर्मी, नशे में होने की चर्चा से मचा हड़कंप

16 Sep 2026

सोलन: दुर्गा पब्लिक स्कूल सोलन ने जीती 20वीं इंटर स्कूल कराटे प्रतियोगिता, 52 अंकों के साथ चैंपियन

16 Sep 2026

किशाऊ बांध परियोजना पर छह राज्यों में सहमति, केंद्र उठाएगा जल घटक की 90% लागत: अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना

16 Sep 2026

ग्वालियर: इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़, किराए के डुप्लेक्स से चल रहा था खेल, पांच गिरफ्तार

16 Sep 2026

शिमला: कोटशेरा कॉलेज में आज से जुटे 600 युवा कलाकार, एचपीयू की अंतर-महाविद्यालय प्रतियोगिता शुरू

16 Sep 2026

ऊना में एंटी चिट्टा वॉकाथॉन का आगाज, ‘हार्मनी ऑफ द पाइन्स’ की प्रस्तुति ने बांधा समां

16 Sep 2026

कांगड़ा: एचआईवी जागरूकता के लिए धर्मशाला में दौड़े युवा, पांच किलोमीटर रेड रन मैराथन में लिया हिस्सा

16 Sep 2026

चीन से एशियन चैंपियनशिप जीतकर लौटे कुणाल, बोले- पाकिस्तान से मुकाबला न खेलने का मलाल; देखें खास बातचीत

16 Sep 2026

ऊना में एंटी चिट्टा वॉकाथॉन से फूल कारोबारियों के चेहरे खिले, गुलदस्तों और मालाओं की बढ़ी मांग

16 Sep 2026

शुक्लागंज: रोक के बाद नवीन गंगा पुल पर घुसी रोडवेज बस, होमगार्ड ने रोका तो कंडक्टर भिड़ा

16 Sep 2026

कनॉट प्लेस में ट्रैफिक सिग्नल का खंभा ऑटो और स्कूटी पर गिरा, पेंट कर छिपाई गई थी लापरवाही

16 Sep 2026

मोहाली में ईडी की रेड

16 Sep 2026

कपूरथला के गांव भदास का मनप्रीत सिंह कनाडा में पुलिस में भर्ती

शिवपुरी: सात साल पुरानी रंजिश में फूफा की हत्या, शराब के नशे में पत्थर से सिर कुचला, आरोपी हिरासत में

16 Sep 2026

VIDEO: पीएम मोदी के 25 वर्षों की यात्रा देशवासियों के जीवन को संवारने का महायज्ञ है

16 Sep 2026

अमृतसर के गूजरपुरा में सुबह पांच बजे पुलिस का कासो ऑपरेशन, नशे से जुड़े दो केस दर्ज

16 Sep 2026

मेरठ के सेंट्रल मार्केट में छह भवनों पर चला बुलडोजर, 21 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट सौंपेगा आवास विकास

16 Sep 2026

कानपुर: आम के बाग में चल रहे जुए के फड़ पर छापा, 39 हजार की नकदी संग आठ जुआरी गिरफ्तार

16 Sep 2026

खरखौदा में 41 दिन के धरने के बीच ठेका सफाई कर्मी सोनू की मौत, जांच की मांग

16 Sep 2026

VIDEO: केएल गर्ग मेमोरियल प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन, प्वाइंट के लिए भिड़े खिलाड़ी

16 Sep 2026

औरैया: ब्रेक फेल होने से पलटी 50 बच्चों से भरी स्कूली बस, ग्रामीणों ने बचाई मासूमों की जान

16 Sep 2026

कानपुर: बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा, सिर में गंभीर चोट से युवक की मौत

16 Sep 2026

सोलन स्कूल विवाद: गुरमीत सिंह बोले- बच्चों की आपसी लड़ाई को धार्मिक रंग देना गलत

16 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed