{"_id":"67e1136cc8da9cab4b01005f","slug":"video-hasara-ma-rata-rata-kakarata-sa-saugdhaka-bna-gae-padablyada-karama-2025-03-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिसार में रातों रात कंकरीट से सड़क बना गए पीडब्ल्यूडी कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिसार में रातों रात कंकरीट से सड़क बना गए पीडब्ल्यूडी कर्मी
पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने रातों रात सर्विस रोड का निर्माण कर दिया। स्थानीय लोगों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस बारे में अधिकारियों को शिकायत भेजी है। इस सड़क के बारे में पूरा ब्योरा मांगा है। लोगों ने कहा कि दो दिन पहले इस सड़क को इंटरलॉकिंग टाइल्स से बनाने की तैयारी थी। इसके लिए सड़क पर रेत डाल दिया गया था। जब काम को रुकवाया तो रातों रात कंकरीट की सड़क बनाकर चले गए।
सामाजिक कार्यकर्ता राजीव शर्मा ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से आरटीआई से जानकारी मांगी है। जिसमें पूछा कि कैंप चौक से सब्जी मंडी की ओर पुल के नीचे सर्विस लेन का निर्माण किस ठेकेदार ने किया है। इसके टेंडर की प्रति दी जाए। इसके ऑर्डर की प्रति दी जाए। इस सड़क के निर्माण में कौन सी सामग्री प्रयोग की जानी थी। किस अधिकारी की निगरानी में यह काम हुआ। सड़क के निर्माण के दौरान कितने सैंपल भरे गए। इससे पहले इस सड़क को कब बनाया गया था। सकड़ पर कुल कितना बजट खर्च किया गया। इससे पहले इस सड़क के निर्माण सामग्री के कभी सैंपल लिए गए हों तो उनकी रिपोर्ट भी दी जाए। इस सड़क के निर्माण के बाद इसकी कितनी गारंटी है इसका ब्योरा दिया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।