Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
VIDEO : Marketing board built a road in Hisar, people showed the reality by breaking it with their hands
{"_id":"678cd9a0ca32b64d5908f255","slug":"video-marketing-board-built-a-road-in-hisar-people-showed-the-reality-by-breaking-it-with-their-hands","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिसार में मार्केटिंग बोर्ड ने सड़क बनवाई लोगों ने हाथ से तोड़ कर दिखाई हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिसार में मार्केटिंग बोर्ड ने सड़क बनवाई लोगों ने हाथ से तोड़ कर दिखाई हकीकत
सामान्य तौर पर नवंबर से फरवरी तक तारकोल की सड़कों का निर्माण नहीं किया जाता। इसके विपरित पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा के जिले में कड़ाके की सर्दी में तारकाेल की सड़कों को धड़ल्ले से बनाया जा रहा है। गांव श्यामसुख से कनोह के बीच सड़क का निर्माण कराया। जिसमें सड़क को लोग हाथ से ही उखाड़ कर दिखा रहे हैं।
हिसार में सड़कों की गुणवत्ता एक बार फिर से सवालों के घेरे में हैं। हरियाणा मार्केटिंग बोर्ड ने श्यामसुख से कनोह के बीच सड़क का निर्माण करा दिया।जानकारी के अनुसार करीब 2.5 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर 51 लाख रुपये खर्च कर कारपेटिंग करते हुए लेयर डाली गई है। गांव के निवासी राजेश कनोह, नरेंद्र गोदारा, अजीत शर्मा सहित अन्य लोगों ने बताया कि 3 से 5 डिग्री के तापमान में सड़क का निर्माण कराया।
उसमें घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया। जिसके चलते सड़क बनने के कुछ घंटे बाद ही उखड़ गई। ग्रामीणों ने सड़क को हाथ से उखाड़ कर दिखाते हुए निर्माण सामग्री पर सवाल उठाए। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क में कई जगह गड्ढे बन गए हैं। सड़क कई जगह से उबड़ खाबड़ हो गई है। सड़क निर्माण में पीली ईंटों का उपयोग किया गया है। जिसके साक्ष्य ग्रामीणों के पास हैं। ग्रामीणों ने इस बारे में मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों के अलावा जिला प्रशासन को भी शिकायत भेजी है।
ठेकेदार के पास पुराना टेंडर था, उसका समय खत्म हो रहा था। जिस कारण उसने सर्दी के मौसम में सड़क का काम कराया। हमारे जेई, एसडीओ ने मौके पर रह कर काम को जांचा है। निर्माण सामग्री में कोई कमी नहीं थी। सर्दी के कारण कुछ जगह तारकोल ठीक से सेट नहीं हो सका। -आनंद, एक्सईएन, मार्केटिंग बोर्ड, हिसार।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।