Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
VIDEO : number of buffaloes increased by 22 percent and 9 percent in Hisar in five years
{"_id":"67deaa02311f23e6eb094e71","slug":"video-number-of-buffaloes-increased-by-22-percent-and-9-percent-in-hisar-in-five-years-2025-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पांच साल में हिसार में भैंसों की संख्या 22 फीसदी और 9 फीसदी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पांच साल में हिसार में भैंसों की संख्या 22 फीसदी और 9 फीसदी बढ़ी
हिसार में पिछले पांच साल में 1 लाख 8 हजार 406 पशु बढ़ गए हैं। जिले में 2019 में 5,91,415 पशु थे। वर्ष 2024 की पशु गणना के अनुसार अब यह संख्या 6,99,821 है। जिले में पोल्ट्री की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। पहले 25,93,0556 मुर्गाे-मुर्गी थे। इस बार संख्या 80,57,498 दर्ज की गई है। यह संख्या करीब तीन गुणा से भी अधिक है। भैंस की तुलना में गाय की संख्या में सबसे अधिक 22 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। भैंस की संख्या में 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
पशु गणना के लिए हिसार जिले को 408 वार्ड में बांटा गया था। जिसमें कुल 4 लाख 19, 678 भवनों में जाकर पशु पालन विभाग की टीम ने सर्वे किया। अक्तूबर 2024 से यह सर्वे शुरु किया गया था। पूरी पशु गणना टेब के जरिए की गई है। पशुपालन विभाग ने विभाग के कर्मचारियाें को इस काम के लिए लगाया था। इस काम को 31 मार्च तक पूरा किया जाना है।
पशुपालन विभाग की टीम ने समय से पहले ही गणना को पूरा कर लिया है। पशुपालन विभाग की टीम ने हर एक पशु की गणना की है। जिसमें गाय, भैंस, ऊंट, घोड़ा, गधा, खच्चर, सुअर, भेड़, बकरी,खरगोश ,कुत्ते ,पोल्ट्री को गिना गया है। विभाग ने पशु पालकों के बारे में भी ब्योरा जुटाया है। पशुपालन विभाग की टीम ने पशुओं के रोग के बारे में भी जानकारी जुटाई हैं। टीम ने हर एक भवन में जाकर पूछताछ की। जिसमें मकान, दुकान, अस्पताल, फेक्टरी, स्कूल, मंदिर सहित सभी भवन शामिल थे। बता दें कि पशुपालन विभाग की ओर से हर पांच साल में एक बार पशु गणना की जाती है। जिसके आधार पर पशु पालन विभाग अपनी योजनाएं तैयार करता है।
दरअसल प्रदेश सरकार की ओर से गाय संरक्षण के लिए कई योजनाएं शुरु की गई है। गाय की खरीद पर सरकार की ओर से अनुदान भी दिया जा रहा है। जिसमें 25 से 30 हजार रूपये की आर्थिक मदद दी जाती है। इसके अलावा गाय के दूध को लेकर भी लोगों में जागरूकता बढ़ी है। इस कारण भी गाय की संख्या बढ़ी। तीसरा सड़कों पर घूमने वाली गाय की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है।
पशु 2019 की गणना 2024 की गणना
भैंस 3,83,389 4,19,115
गाय 1,52,010 1,85,419
भेड़ 31,364 49,367
बकरी 17,549 33,383
सुअर 4070 7711
कुत्ते 2542 3705
घोडे़ 278 544
खच्चर 106 193
गधे 42 143
ऊंट 00 208
खरगोश 33 23
पोनी घोड़े की नस्ल 00 10
पशुओं की गणना का काम एप से किया गया है। जिसमें डिजिटल तरीके से हर एक पशु का रिकॉर्ड रखा गया है। करीब पांच महीने में विभाग ने इस गणना को पूरा कर लिया है। जल्द ही विभाग की ओर से विस्तृत रिपोर्ट जारी की जाएगी। जिले में पशुओं की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गाय भैंस के अलावा पशु पालकों का पोल्ट्री,सुअर पालन, भेड़ बकरी पालन में भी रूझान बढ़ा है। -डॉ. सुभाष चंद्र जांगड़ा, उप निदेशक, पशुपालन विभाग।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।