{"_id":"688a516bbdfccc27380fc890","slug":"video-the-family-agreed-on-the-assurance-of-dsp-2025-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: डीएसपी के आश्वासन पर माने परिजन, शव का पोस्टमार्टम कराया, धरना खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: डीएसपी के आश्वासन पर माने परिजन, शव का पोस्टमार्टम कराया, धरना खत्म
सिरसा के चतरगढ़ पट्टी निवासी वेल्डिंग मैकेनिक हन्नी(28)की मौत मामले में धरना दे रहे परिजनों ने डीएसपी सुनील कुमार की ओर से निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की बात पर भरोसा जताया। परिजनों ने धरना समाप्त करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने पुलिस कर्मियों ने खराब बर्ताव करने के मामले में भी जांच की मांग की।
मृतक हनी के परिजन बुधवार सुबह नागरिक अस्पताल परिसर में सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। दोपहर के समय डीएसपी सुनील कुमार ने धरनास्थल पर आकर परिजनों से बात की। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। बाद में डीएसपी सुनील कुमार ने दूसरी बार बातचीत की। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम तय समय पर नहीं कराया गया तो हमें पूरी जानकारी नहीं मिल सकेगी। जिसके बाद मौत के सही कारणों का खुलासा भी नहीं हो सकेगा। अगर आप लोग सहयोग नहीं करेंगे ताे पुलिस अपने स्तर पर पोस्टमार्टम कराएगी। परिजनों ने कहा कि अगर आप निष्पक्ष जांच कराने का भरोसा दें तो हम पोस्टमार्टम कराएंगे। डीएसपी ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी। परिजनों ने कहा कि हमारे साथ बुरा बर्ताव करने वाले पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई की जाए। उनकी विभागीय जांच होनी चाहिए। डीएसपी की ओर से उचित कार्रवाई का आश्वासन देने पर हनी के परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने पर सहमत हो गए। दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।