{"_id":"688a01bf4a4ca65be4074868","slug":"video-action-taken-against-illegal-encroachment-in-ambala-2025-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: छावनी बस अड्डे सहित सब्जी मंडी के बाहर से नगर परिषद ने हटाया अवैध अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: छावनी बस अड्डे सहित सब्जी मंडी के बाहर से नगर परिषद ने हटाया अवैध अतिक्रमण
छावनी बस अड्डे के बाहर पसरे अतिक्रमण को बुधवार नगर परिषद ने समेट दिया। नगर परिषद की इस कार्रवाई का कुछ रेहड़ी संचालकों ने विरोध भी किया, बावजूद इसके नगर परिषद ने अपनी कार्रवाई जारी रखी। पहली कार्रवाई बस अड्डे के नजदीक बनी सब्जी मंडी के बाहर की गई। इस दौरान सब्जी मंडी के गेट पर लगी रेहड़ियों को हटाया गया और कुछ सामान भी जब्त किया गया। इस कार्रवाई का विरोध करते हुए रेहड़ी संचालकों ने बताया कि वो बर्षों से यहां रेहड़ी लगाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं, ऐसे में अब वो कहां रेहड़ी लगाएंगे। नगर परिषद को कार्रवाई करने से पहले रेहड़ी लगाने का स्थान निर्धारित करना चाहिए था। इसके बाद नगर परिषद ने छावनी बस अड्डे के बाहर नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। जेसीबी मशीन की मदद से दुकानदारों द्वारा नाले के ऊपर बनाए गए निर्माण को तोड़ा गया, वहीं दुकानों पर अनधिकृत तरीके से लगाए गए लोहे के शेडों को भी हटाया गया। इस मौके पर स्थिति को संभालने के लिए पुलिस के जवान भी तैनात रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।