{"_id":"6889a04700732956d40e298f","slug":"video-chandigarh-manali-national-highway-closed-due-to-landslide-restored-after-four-hours-2025-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: चार घंटे बाद बहाल हुआ भूस्खलन से बंद चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: चार घंटे बाद बहाल हुआ भूस्खलन से बंद चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे
सोमवार रात से जारी मूसलाधार बारिश के चलते मंगलवार सुबह करीब 4:00 बजे 9 मील और कैंची मोड़ के पास चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर भूस्खलन हुआ। इससे हाईवे पूरी तरह बंद हो गया। जानकारी देते हुए पंडोह पुलिस चौकी के प्रभारी अनिल कटोच ने बताया कि तेज बारिश के चलते रात में मलबा हटाने का कार्य शुरू नहीं हो पाया। सुबह 6:00 बजे के करीब संबंधित कंपनी की मशीनरी मौके पर पहुंची और मलबा हटाने का काम शुरू हुआ। लगभग 8:00 बजे तक मार्ग को एकतरफा यातायात के लिए खोल दिया गया। पुलिस की निगरानी में फंसे हुए वाहनों को सुरक्षित निकाला गया। अनिल कटोच ने बताया कि उनकी टीम सुबह से ही मौके पर डटी रही और राहत कार्यों की निगरानी करती रही। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम को ध्यान में रखते हुए यात्रा करें और अनावश्यक जोखिम न उठाएं। बता दें, मंडी से औट तक चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे का यह हिस्सा लगातार भूस्खलन की चपेट में आ रहा है। बीते कुछ दिनों से जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। इससे मार्ग बेहद खतरनाक बन चुका है और आए दिन यातायात प्रभावित हो रहा है। प्रशासन और पुलिस विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान पहाड़ी मार्गों पर यात्रा से बचने की सलाह दी है। साथ ही स्थानीय निवासियों और पर्यटकों से अपील की गई है कि वे केवल आवश्यक होने पर ही इस मार्ग का उपयोग करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।