Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Chamba News
›
Chamba The third cultural evening of Minjar fair was in the name of Akhtar Brothers and Indian Idol fame Anuj Sharma
{"_id":"6888fa01ecffb670a3098a0b","slug":"video-chamba-the-third-cultural-evening-of-minjar-fair-was-in-the-name-of-akhtar-brothers-and-indian-idol-fame-anuj-sharma-2025-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chamba: अख्तर ब्रदर और इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा के नाम रही मिंजर मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba: अख्तर ब्रदर और इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा के नाम रही मिंजर मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या
अंतराष्ट्रीय मिंजर मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या अख्तर ब्रदर और इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा की नाम रही। कलाकारों ने अपने गीतों से पंडाल में बैठे श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। स्थानीय कलाकारों ने भी प्रस्तुतियां दीं और लोगों का मनोरंजन करने का प्रयास किया। तीसरी सांस्कृतिक का आगाज शाम चार बजे हुआ। इस दौरान हमीरपुर के रवि कौशल, सोलन की ज्योति, चनेई की निरंजना ने प्रस्तुति दी। इसके बाद तजिंद्र सिंह ने पहाड़ी गीतों से समां बांधा। शाम सात बजे शिव कुमार एंड पार्टी ने कुंजड़ी मल्हार की प्रस्तुति से वाहवाही बटोरी। इसके बाद डलहौजी के आर्यन, बाथरी के रजिंद्र कुमार, मंगला के मोहम्मद खान, पांगी के डॉ. जीवन, भरमौर की निशा जरयाल, हमीरपुर की पम्मी ठाकुर ने शानदार गीतों की प्रस्तुति दी। इसके बाद चंबा के करण ने भी हिंदी गीतों की प्रस्तुति दी। प्राइम टाइम में इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा ने मंच संभाला। उन्होंने सूरज हुआ मध्म, इश्क तेरा, सुनो न संगमरमर आदि गीतों से सहित युवाओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। रात 9:00 बजे अख्तर ब्रदर ने मंच संभाला। तालियों के साथ दोनों गायकों को श्रोताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने अपने गीतों के जरिए युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इसी के साथ मिंजर मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या संपन्न हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।