सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Ichhawar Soaked in Shiva Devotion, Minister Dances in Mahakal Yatra, Video Goes Viral

Sehore News: शिवभक्ति में भावविभोर हुए राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, डमरू बजाया और जमकर थिरके, वीडियो वायरल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Tue, 29 Jul 2025 04:08 PM IST
Sehore news: Ichhawar Soaked in Shiva Devotion, Minister Dances in Mahakal Yatra, Video Goes Viral
सावन के तीसरे सोमवार पर इछावर में निकली महाकाल की भव्य सवारी में भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। इस सवारी ने उज्जैन की परंपरा को जीवंत कर दिया। खास बात यह रही कि इस धार्मिक आयोजन में मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण  सिंह वर्मा भी श्रद्धा में लीन होकर थिरकते नजर आए। साथ ही भक्ति में डूबकर उन्होंने जमकर डमरू भी बजाया। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

विनायक परिसर से शुरू हुई यात्रा  
शिव पालकी यात्रा की शुरुआत विनायक परिसर से हुई, जो नादान रोड, ग्राम देवी, आज़ाद चौक, पान चौक, कोलीपुरा होते हुए राम मंदिर खेड़ीपुरा तक पहुंची। मार्ग में भक्तों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। नगर में 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष गूंजते रहे।

हरी का हर से मिलन और आरती ने बांधा समा
राम मंदिर खेड़ीपुरा में ‘हरी का हर से मिलन’ कार्यक्रम ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। अंत में शिव मंदिर में आरती और प्रसादी वितरण के साथ यात्रा का समापन हुआ। यात्रा का आयोजन मृत्युंजय भक्त मंडल ने किया था, जो वर्षों से इस परंपरा को जीवित रखे हुए है।

ये भी पढ़ें: 13 महिलाओं को अगवा कर एंबुलेंस से UP जा रहे थे, पुलिस ने रोका रास्ता, बागेश्वरधाम से जुड़े तार; मामला क्या

आस्था का उमड़ा सैलाब, 30 हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल
इस आयोजन में नगर ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। आयोजकों के अनुसार, लगभग तीस हजार से अधिक भक्तों ने इस धार्मिक यात्रा में भाग लिया। इस भव्य आयोजन ने इछावर को शिवभक्ति की शक्ति और सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक बना दिया।

ये भी पढ़ें:  सात पहाड़ और बारिश, 'चमत्कार' के ये 10 दिन, नागद्वारी गुफा पहुंचे पांच लाख भक्त; देखें तस्वीरें

धार्मिक परंपरा को मिली नई ऊर्जा
महाकाल की यह सवारी अब इछावर की एक प्रमुख धार्मिक परंपरा बन चुकी है। श्रद्धालुओं का उत्साह, भक्ति और सहभागिता इस बात का प्रमाण है कि शिवभक्ति की यह लहर अब केवल शहर की सीमाओं तक सीमित नहीं रही, बल्कि एक जनआंदोलन का रूप ले चुकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर में सराफा व्यापारी से लूट का मामला, पुलिस के सीमा विवाद से लुटेरों को मिला भागने का मौका

29 Jul 2025

Mandi: धर्मपुर में लोनिवि मंडल और अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर भूस्खलन

29 Jul 2025

Video: ऊना में भारी बारिश, कई निचले इलाकों में जलभराव, खेत-खलिहान बने तालाब

29 Jul 2025

Video: बरेली में महिला ने पकड़ा स्टीयरिंग, स्टार्ट करते ही होटल में घुसी कार, बाल-बाल बचे लोग

29 Jul 2025

झमाझम बारिश में भीगी दिल्ली: आसमान से बादल झूम-झूमकर बरसे, कई इलाकों में जलभराव, लोग हुए परेशान

29 Jul 2025
विज्ञापन

Mandi: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विधायक अनिल शर्मा ने जेल रोड में लिया राहत एवं बचाव कार्य का जायजा

29 Jul 2025

मंडी में बादल फटा: एनडीआरएफ ने चलाया बचाव अभियान, कई गाड़ियां मलबे में दबीं

29 Jul 2025
विज्ञापन

कानपुर के घाटमपुर में आज भी जिंदा है नाग पंचमी पर गुड़िया पीटने की अनोखी परंपरा

29 Jul 2025

कानपुर के सरसौल में नाग पंचमी पर बच्चों संग बड़ों ने गुड़िया पीटने की परंपरा निभाई

29 Jul 2025

Mandi: मंडी में बादल फटने से मची तबाही, मलबे की चपेट में आने से तीन मौत, देखें वीडियो

29 Jul 2025

Jalore News: अभयदास महाराज की जालौर वापसी से मची हलचल, चातुर्मास यहीं पूरा करने का ऐलान, प्रशासन अलर्ट मोड पर

29 Jul 2025

Karauli News: शावकों को जन्म देने के बाद सड़क पर नजर आई मादा तेंदुआ, करौली-मंडरायल रोड पर घूमते दिखे दो लैपर्ड

29 Jul 2025

मोहाली में झमाझम बरसात

29 Jul 2025

Damoh News: 'झालावाड़ जैसा हादसा हो सकता है', छात्रावास की जर्जर छत देखकर बाल संरक्षण आयोग की सदस्य बोलीं

29 Jul 2025

Rain In NCR: गुरुग्राम में झमाझम बारिश, सड़क पर हेडलाइट जलाकर गुजरते वाहन

29 Jul 2025

Umaria News: हाई स्कूल बस्ती के पास बाघ की दस्तक से दहशत, लोगों ने घूमते देखा

29 Jul 2025

Jodhpur News: मोबाइल टूटने का बहाना बनाकर रुपये वसूलने वाले तीन ठग गिरफ्तार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

29 Jul 2025

Meerut: मेडिकल कॉलेज भर्ती कराई गई दर्जनों छात्राएं

29 Jul 2025

स्वामी करपात्री को नमन करने धर्मसंघ पहुंचे सीएम योगी

29 Jul 2025

Meerut: ब्रजविहार कालोनी में तमंता लेकर घूमता दिखा संदिग्ध युवक

28 Jul 2025

Rewa News: रीवा में बेजुबान से दरिंदगी, ऑटो से चार किमी तक घसीटी गई गाय; आरोपी गिरफ्तार, वीडियो आया सामने

28 Jul 2025

Shahdol News: पतखाई घाट में ऑटो खाई में गिरा, आठ लोग घायल; चार की हालत नाजुक

28 Jul 2025

लखनऊ: अयोध्या के पीठाधीश्वर जगतगुरू परमहंस आचार्य ने कही भारत को विश्व गुरु बनने की बात

28 Jul 2025

Meerut: व्हाइट सीमेंट बनाने की फैक्ट्री पर छापा

28 Jul 2025

Meerut: लायंस क्लब मेरठ शिवम ने मनाया तीज महोत्सव

28 Jul 2025

Meerut: तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

28 Jul 2025

मारे गए पहलगाम हमले के आतंकी, करनाल में जश्न, बांटे लड्डू

28 Jul 2025

हाथरस के गढ़ी सिगरनाट में मेढ़ पर घास काटने पर चाचा-ताऊ में विवाद, शिकायत करने आई युवती ने थाना परिसर में किया विषाक्त का सेवन

28 Jul 2025

महानंदा ट्रेन के महिला कोच में घुसे पुरुष यात्री, शौचालय की खिड़की भी टूटी हुई

28 Jul 2025

बाबा महाकाल की सवारी: आस्था-उत्साह और उमंग की त्रिवेणी में डूबा उज्जैन, कलाकारों-8 बैण्ड्स की शानदार प्रस्तुति

28 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed