{"_id":"6888a01abbf3c27cbf031643","slug":"video-shamli-the-cheers-of-ganpati-bappa-morya-echoed-in-the-story-of-shri-shiv-mahapuran-2025-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shamli: श्री शिव महापुराण कथा में गूंजे 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: श्री शिव महापुराण कथा में गूंजे 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारे
डिंपल सिरोही
Updated Tue, 29 Jul 2025 03:49 PM IST
Link Copied
शामली के थानाभवन में स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में चल रही श्री शिव महापुराण कथा के चौथे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा व्यास राज राजेश्वर महाराज ने शिव-पार्वती विवाह के उपरांत भगवान कार्तिकेय और गणेश जी के जन्म की आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायक कथा का भावपूर्ण वर्णन किया।
महाराज ने कहा कि भगवान गणेश को "गणों के स्वामी" अर्थात् गणपति कहा जाता है। वे विघ्नों का नाश करने वाले, सुख-समृद्धि और बुद्धि के देवता हैं। उनकी बालसुलभ मासूमियत, लक्ष्य के प्रति अटल संकल्प और माता-पिता के प्रति समर्पण ने उन्हें ‘गणपति’ की उपाधि दिलाई। यह सुनकर माता पार्वती अत्यंत प्रसन्न हुईं और उनका विवाह रिद्धि व सिद्धि के साथ सम्पन्न कराया।
कथा के माध्यम से बताया गया कि गणेश चतुर्थी न केवल एक पर्व है, बल्कि यह हमें अपने जीवन में शुभता, अनुशासन और आत्मिक विकास की प्रेरणा देती है।
राज राजेश्वर महाराज ने कहा कि श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। इस माह में शिव आराधना से विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है, और सभी ग्रह दोष शांत होते हैं। शनि, राहु, केतु और चंद्र दोषों से पीड़ित जातकों को इस मास में विशेष लाभ प्राप्त होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।