{"_id":"6888a8f17fbf9378a40a076f","slug":"video-shamli-heavy-rain-makes-the-weather-pleasant-relief-from-heat-farmers-faces-brighten-2025-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shamli: झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, गर्मी से राहत, किसानों के खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, गर्मी से राहत, किसानों के खिले चेहरे
डिंपल सिरोही
Updated Tue, 29 Jul 2025 04:26 PM IST
Link Copied
शामली जनपद में मंगलवार सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। सुबह करीब 8:15 बजे शुरू हुई बारिश दोपहर तक जारी रही। तेज धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है।
बारिश के चलते खेतों में पानी की आपूर्ति बढ़ने से किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि यह बारिश खरीफ फसलों जैसे धान, मक्का और गन्ने के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। लंबे समय से बारिश की कमी से चिंतित किसान अब राहत की सांस ले रहे हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों से भी पानी भराव की कुछ शिकायतें मिली हैं, लेकिन कुल मिलाकर बारिश को फसलों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में बारिश जारी रहने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।