{"_id":"6888a9debbf3c27cbf031655","slug":"video-farmer-protest-in-front-of-sdm-office-2025-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीरा में फसल का मुआवजा न मिलने पर किसानों का एसडीएम दफ्तर के सामने धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरा में फसल का मुआवजा न मिलने पर किसानों का एसडीएम दफ्तर के सामने धरना
फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा में जिन किसानों की गेहूं की फसल आग से नष्ट हुई थी उन किसानों को मुआवजा नहीं मिला है। इसके विरोध में मंगलवार को एसडीएम दफ्तर के बाहर किसान जत्थेबंदियों ने धरना दिया। किसान नेताओं का कहना है कि पंजाब सरकार ने पीड़ित किसानों को 15000 रुपये मुआवजा देने की बात कही थी। नष्ट हुई फसल का एसडीएम और विधायक ने निरीक्षण भी किया था। बावजूद उसके किसानों को अभी तक 15000 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा नहीं दिया गया है। इसी को लेकर किसान जत्थेबंदियों ने आज एसडीएम दफ्तर के बाहर धरना दिया। उधर, तहसीलदार राज कुमार का कहना है कि किसी कारण चेक देने में देरी हो गई। वह सभी पीड़ित किसानों को जल्दी चेक देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।