{"_id":"6888edfd97017336d90efa3e","slug":"video-jjp-leader-digvijay-chautala-said-kurukshetra-has-become-a-crime-city-not-a-cm-city-2025-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला बोले- सीएम सिटी नहीं अपराध सिटी बन गया है कुरुक्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला बोले- सीएम सिटी नहीं अपराध सिटी बन गया है कुरुक्षेत्र
धर्म नगरी कुरुक्षेत्र को लोग सीएम सिटी कहने लगे थे लेकिन यह सीएम सिटी नहीं बल्कि अपराध सिटी बनकर रह गई है। कुरुक्षेत्र के साथ-साथ पूरे प्रदेश में जितने अपराध वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए हैं उतने पहले कभी नहीं हुए। यह सरकार अपराध पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है।
यह कहना है जैप नेता दिग्विजय सिंह चौटाला का। वे मंगलवार को सब्जी मंडी में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध किसके दरबार बढ़ गया है कि आज भाजपा नेता तक सुरक्षित नहीं रहे। हर रोज कोई ना कोई हत्या लूट व डकैती जैसी संगीन वारदातें हो रही है। इससे कारोबारी से लेकर आम लोगों में भी भाई का माहौल बना हुआ है। दिग्विजय चौटाला ने कहा कि प्रदेश के अन्य हिस्सों का तो बुरा हाल है ही सीएम सिटी कुरुक्षेत्र का भी ऐसा ही हाल है।
सीएम आवास के आसपास ही सड़के सरकार की नाकामी साबित कर रही है। कुरुक्षेत्र में ही एक विशाल कैसी नहीं है जिससे कोई सुरक्षित गुजार सके। नई सड़के बनाना तो दूर सरकार गड्ढे तक नहीं भरवा पा रही है। पवित्र ब्रह्म सरोवर देश के आईकॉनिक स्थलों में से एक हैं जहां देश-विदेश के लोगों की गहरी आस्था जुडी हुई है लेकिन यहां पर भी सरकार ने डंपिंग स्थल बना दिया है जिससे पवित्र ब्रह्म सरोवर पर आने वाले श्रद्धालुओं के भावना को ठेस पहुंच रही है।
उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला पर मनगढ़ंत आरोप लगाए जा रहे हैं। कभी शराब घोटाले में तो कभी धन घोटाले में उनका नाम लिया जा रहा है लेकिन इसे साबित करने वाला कोई नहीं है। आरोप लगाना आसान है जबकि उसे सिद्ध कोई नहीं कर रहा है। दुष्यंत चौटाला ने उपमुख्यमंत्री रहते हुए बुजुर्गों की पेंशन₹1000 तक बढवाईजबकि 15 वर्षों में भी इतनी पेंशन नहीं बढ़ पाई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।