Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO: सांसद डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी की अभद्र टिप्पणी पर सपा महिला सभा आक्रोशित, एसएसपी को दी तहरीर
{"_id":"688899b65b3353aed4055398","slug":"video-video-sasatha-dapal-yathava-para-malna-sajatha-rashatha-ka-abhathara-tapapanae-para-sapa-mahal-sabha-aakarashata-esaesapa-ka-tha-taharara-2025-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सांसद डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी की अभद्र टिप्पणी पर सपा महिला सभा आक्रोशित, एसएसपी को दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सांसद डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी की अभद्र टिप्पणी पर सपा महिला सभा आक्रोशित, एसएसपी को दी तहरीर
समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ सपा महिला सभा ने आक्रोश का इजहार किया। समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर से मिलकर मौलाना साजिद रशीदी पर मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
जिलाध्यक्ष सरोज यादव पार्टी की महिला पदाधिकारियों के साथ पुलिस लाइन एसएसपी कार्यालय पहुंची और मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ तहरीर सौंपी। शिकायत में मौलाना साजिद रशीदी पर सांसद डिंपल यादव के खिलाफ अपमानजनक भाषा का उपयोग करने का आरोप लगाया गया है। इसे पार्टी ने अस्वीकार्य और आपत्तिजनक माना है।
सरोज यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि साजिद रशीदी ने हमारे सांसद के खिलाफ अपमानजनक भाषा का उपयोग किया है। हमने केस दर्ज करने के लिए लिखित शिकायत सौंपी है। केस जरूर दर्ज होगा। हमने उन्हें माफी मांगने के लिए भी समय दिया था लेकिन रशीदी ने माफी नहीं मांगी। लिहाजा अब उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई होगी।
बता दें कि ये विवाद मौलाना साजिद रशीदी की उन टिप्पणियों से शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने दिल्ली मस्जिद में डिंपल यादव के पहनावे को अनुचित और इस्लाम-विरोधी बताते बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। उनका बयान जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, समाजवादी पार्टी के साथ सभी राजनीतिक दलों ने इसकी निंदा की और मौलाना से माफी मांगने के लिए कहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।