{"_id":"688899c63e5399a7a30336dd","slug":"video-narwana-railway-station-is-ready-2025-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: नरवाना रेलवे स्टेशन बनकर तैयार, सितंबर-अक्टूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: नरवाना रेलवे स्टेशन बनकर तैयार, सितंबर-अक्टूबर में पीएम मोदी कर सकते हैं उद्घाटन
नरवाना रेलवे स्टेशन अब नए स्वरूप में नजर आएगा। रेलवे द्वारा स्टेशन का तेजी से नवीनीकरण किया जा रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी सितंबर या अक्टूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके लोकार्पण के लिए नरवाना आ सकते हैं। मंगलवार को उत्तर रेलवे के डायरेक्टर एस.के. श्रीवास्तव ने स्टेशन का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए डायरेक्टर श्रीवास्तव ने कहा कि, "हमारा लक्ष्य है कि स्टेशन का निर्माण कार्य समय पर पूरा किया जाए ताकि इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों से कराया जा सके। उन्होंने बताया कि स्टेशन पर सौंदर्यीकरण का कार्य अंतिम चरण में है। प्लेटफॉर्म, वेटिंग एरिया, टिकट काउंटर और पार्किंग व्यवस्था को आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ठेकेदारों को साफ निर्देश दिए कि कार्यों में कोई ढिलाई न बरती जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।