{"_id":"6888e879c86b81ca910d7154","slug":"video-amara-ujal-savatha-shakashha-athhakaraya-oura-abhabhavaka-na-rakha-bta-kaha-valya-ka-pahal-samajaka-sarava-janprra-2025-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला संवाद: शिक्षा अधिकारियों और अभिभावकों ने रखी बात, कहा विलय के पहले सामाजिक सर्वे जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला संवाद: शिक्षा अधिकारियों और अभिभावकों ने रखी बात, कहा विलय के पहले सामाजिक सर्वे जरूरी
राजधानी सहित प्रदेश में 5000 परिषदीय विद्यालयों की विलय की प्रक्रिया जारी है। इस बीच शिक्षक व अभिभावक कई समस्याओं को लेकर विरोध दर्ज कर रहे हैं। मंगलवार को इसी मसले पर अमर उजाला लखनऊ कार्यालय में हुए संवाद कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी, अभिभावक व शिक्षकों ने अपनी बात रखी। शिक्षकों ने कहा कि सरकारी स्कूलों के विलय से पहले वहां का भौगोलिक, सामाजिक व आर्थिक सर्वे जरूरी है।
शिक्षकों ने कहा कि आरटीई के तहत विलय की प्रक्रिया पूरी तरह से गलत है। विलय से शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के बजाय बच्चों की संख्या कम होगी। सरकार और विभाग को चाहिए था कि स्कूलों के जर्जर भवन की मरम्मत कराए। मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। खासकर शिक्षिकाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था हो। लेकिन, विलय पर जोर दिया जा रहा है। शिक्षकों ने यह भी कहा कि सरकारी स्कूलों के आसपास कई निजी स्कूल संचालित हैं। अभिभावक निजी स्कूलों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।