सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: MBBS students vandalize restaurant for asking money; Operator kidnapped beaten, admitted to ICU

Shahdol News: MBBS छात्रों ने पैसे मांगने पर रेस्टोरेंट में की तोड़फोड़; संचालक को अगवा कर पीटा, ICU में भर्ती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 29 Jul 2025 03:11 PM IST
Shahdol News: MBBS students vandalize restaurant for asking money; Operator kidnapped beaten, admitted to ICU
शहडोल में बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्रों द्वारा की गई गुंडागर्दी ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। घटना तब हुई जब एक रेस्टोरेंट संचालक ने छात्रों से खाने के पैसे मांगे। इस मामूली मांग पर भड़ककर छात्रों ने न केवल रेस्टोरेंट में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की, बल्कि संचालक को गाली-गलौज करते हुए अगवा कर सुनसान स्थान पर ले जाकर बेरहमी से पीटा। मारपीट से गंभीर रूप से घायल युवक को आईसीयू में भर्ती किया गया है।
 
खाने के बिल पर भड़का छात्र, मैसेज के बाद शुरू हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, घटना सोहागपुर क्षेत्र में बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज के पास स्थित एक रेस्टोरेंट की है, जिसे नंदू नागर नामक युवक संचालित करता है। नंदू मेडिकल कॉलेज के छात्रों को हॉस्टल में नियमित रूप से भोजन की आपूर्ति करता था। पीड़ित के अनुसार, एमबीबीएस छात्र अजय ने एक महीने तक उसका खाना खाया, लेकिन भुगतान नहीं किया। जब संचालक ने वाट्सएप पर मैसेज भेजकर बकाया राशि की मांग की तो अजय ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अपने कई साथियों के साथ रेस्टोरेंट में आ धमका।

यह भी पढ़ें- विधानसभा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: सिंघार बोले- भैंस के आगे बीन बजाना जैसा है BJP सरकार से सवाल करना
 
संचालक को अगवा कर की बर्बर पिटाई
चश्मदीदों के मुताबिक, दर्जनों की संख्या में छात्र रेस्टोरेंट में घुसे और वहां जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने काउंटर पलटा, कुर्सियों को तोड़ा और नंदू नागर के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब एक आरोपी की नजर रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी तो सभी ने मिलकर नंदू को जबरन रेस्टोरेंट से बाहर निकालकर एक सुनसान स्थान पर ले गए और वहां उसकी निर्ममता से पिटाई की।
 
पीड़ित के अनुसार, बेहोशी की हालत में आरोपी छात्र उसे बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती किया। बाद में परिजनों ने युवक की जान को खतरा बताते हुए जिला अस्पताल रेफर करवाया, जहां उसका उपचार जारी है।
 
जेब से नकदी और चेन भी ले गए आरोपी
घायल नंदू नागर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसकी जेब से बीस हजार रुपये और सोने की चैन भी लूट ली। इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज सामने आ चुका है, जिसे पुलिस ने जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- Bhopal weather: भोपाल में लगातार बारिश से कई जगह जल भराव की स्थिति, कलियासोत डैम में गेट खोलने की हुई टेस्टिंग
 
थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि घटना को गंभीरता से लिया गया है। पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि चाहे आरोपी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Karauli News: शावकों को जन्म देने के बाद सड़क पर नजर आई मादा तेंदुआ, करौली-मंडरायल रोड पर घूमते दिखे दो लैपर्ड

29 Jul 2025

मोहाली में झमाझम बरसात

29 Jul 2025

Damoh News: 'झालावाड़ जैसा हादसा हो सकता है', छात्रावास की जर्जर छत देखकर बाल संरक्षण आयोग की सदस्य बोलीं

29 Jul 2025

Rain In NCR: गुरुग्राम में झमाझम बारिश, सड़क पर हेडलाइट जलाकर गुजरते वाहन

29 Jul 2025

Umaria News: हाई स्कूल बस्ती के पास बाघ की दस्तक से दहशत, लोगों ने घूमते देखा

29 Jul 2025
विज्ञापन

Jodhpur News: मोबाइल टूटने का बहाना बनाकर रुपये वसूलने वाले तीन ठग गिरफ्तार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

29 Jul 2025

Meerut: मेडिकल कॉलेज भर्ती कराई गई दर्जनों छात्राएं

29 Jul 2025
विज्ञापन

स्वामी करपात्री को नमन करने धर्मसंघ पहुंचे सीएम योगी

29 Jul 2025

Meerut: ब्रजविहार कालोनी में तमंता लेकर घूमता दिखा संदिग्ध युवक

28 Jul 2025

Rewa News: रीवा में बेजुबान से दरिंदगी, ऑटो से चार किमी तक घसीटी गई गाय; आरोपी गिरफ्तार, वीडियो आया सामने

28 Jul 2025

Shahdol News: पतखाई घाट में ऑटो खाई में गिरा, आठ लोग घायल; चार की हालत नाजुक

28 Jul 2025

लखनऊ: अयोध्या के पीठाधीश्वर जगतगुरू परमहंस आचार्य ने कही भारत को विश्व गुरु बनने की बात

28 Jul 2025

Meerut: व्हाइट सीमेंट बनाने की फैक्ट्री पर छापा

28 Jul 2025

Meerut: लायंस क्लब मेरठ शिवम ने मनाया तीज महोत्सव

28 Jul 2025

Meerut: तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

28 Jul 2025

मारे गए पहलगाम हमले के आतंकी, करनाल में जश्न, बांटे लड्डू

28 Jul 2025

हाथरस के गढ़ी सिगरनाट में मेढ़ पर घास काटने पर चाचा-ताऊ में विवाद, शिकायत करने आई युवती ने थाना परिसर में किया विषाक्त का सेवन

28 Jul 2025

महानंदा ट्रेन के महिला कोच में घुसे पुरुष यात्री, शौचालय की खिड़की भी टूटी हुई

28 Jul 2025

बाबा महाकाल की सवारी: आस्था-उत्साह और उमंग की त्रिवेणी में डूबा उज्जैन, कलाकारों-8 बैण्ड्स की शानदार प्रस्तुति

28 Jul 2025

उपायुक्त उद्योग को व्यापारियों ने साैंपी संशोधित सूची

28 Jul 2025

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में वारदात, ऑफिस का ताला तोड़ ढाई लाख रुपये चोरी, सुपरवाइजर पर शक, थाने में मामला दर्ज

28 Jul 2025

VIDEO: बहराइच: घर के बाहर बैठी बालिका पर तेंदुए ने किया हमला, गंभीर रूप से हुई घायल

28 Jul 2025

डीएसपी के जवाब से मंत्री हुए आग बबूला, तहसीलदार के खिलाफ जांच के आदेश

28 Jul 2025

रेवाड़ी अस्पताल में डिलीवरी के एक घंटे बाद महिला की मौत

28 Jul 2025

Gwalior News: आत्मदाह करने वाले युवक की 5वें दिन मौत, बहन और जीजा की प्रताड़ना से तंग आकर उठाया था खौफनाक कदम

28 Jul 2025

गोविंदनगर में दो गुटों में मारपीट प्रकरण में 11 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

28 Jul 2025

भाजपा विधायक और समर्थकों ने मंडी सचिव को पीटा, सीसीटीवी कैमरे तोड़े

28 Jul 2025

सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेन लेट होने से गर्मी में बेहाल हुए यात्री

28 Jul 2025

गुरुग्राम: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर प्रतिबंधित वाहनों के कैमरे से कट रहे चालान, जानें क्या बोले सहायक पुलिस आयुक्त (हाईवे)

28 Jul 2025

Ujjain News: स्कूल के फादर ने छात्र को डंडे से पीटा, दर्ज हुई FIR

28 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed