{"_id":"6a33e447898a966d460719d2","slug":"video-tractor-march-from-chanaut-to-district-secretariat-demanding-water-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानी की मांग को लेकर चानौत से जिला सचिवालय तक ट्रैक्टर मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की मांग को लेकर चानौत से जिला सचिवालय तक ट्रैक्टर मार्च
संवाद न्यूज एजेंसी
हांसी। पेयजल की मांग को लेकर 34 दिन से आंदोलन कर रहे गांव चानौत के ग्रामीण ट्रैक्टर मार्च करते हुए गुरुवार को जिला सचिवालय पर पहुंचे व जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बरवाला बाईपास पर ग्रामीणों को रोकने के लिए बैरिकेड भी लगाए गए, जिसे ग्रामीणों ने हटा दिया। वहीं जिला सचिवालय के बाहर बैरिकेट हटाकर ग्रामीण जिला सचिवालय बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों, किसानों, खाप प्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करके व मटके फोड़ कर जमकर हंगामा किया।
स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासनिक अधिकारी लगातार प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर माहौल शांत करने का प्रयास करते रहे। प्रदर्शनकारियों ने लघु सचिवालय परिसर में ही डेरा डाल दिया और चेतावनी दी कि जब तक गांव की पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। करीब ढाई घंटे तक जिला सचिवालय में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मांग रखी की गांव के जलघर को केवल शहर के लिए आने वाली भाखड़ा पेयजल पाइपलाइन से ही कनेक्शन दिया जाए। वहीं 17 दिन पहले उनपर दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लिया जाए। ग्रामीण कहना है कि वे लंबे समय से पेयजल की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस समाधान नहीं किया गया। इसी कारण अब उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है।
प्रदर्शन में हरियाणा के विभिन्न जिलों से आए किसानों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया और चैनत के ग्रामीणों की मांगों का समर्थन किया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने डीसी कार्यालय के अंदर जाने की भी कोशिश की, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। वहीं डीसी राहुल नरवाल ने उनका ज्ञापन लिया व आश्वासन दिया की उनकी मांग सरकार तक पहुंचा दी जाएगी। जिसके बाद ग्रामीण वहां से लौट गए।
मुकदमे दर्ज करने की मांग
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने रात को धरने पर मौजूद ग्रामीणों व अनशनकारियों को उठाने का प्रयास करने वाले पुलिस अधिकारियों के नाम मुकदमे चलाने व सभी अधिकारियों के नाम सार्वजनिक करने की मांग की।
तीन अनशनकारियों की बिगड़ी तबीयत
ट्रैक्टर मार्च के बाद तीन अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ गई। इसमें 81 वर्षीय टेकराम दूहन, राजकुमार धानक व दिलबाग दूहन की तबीयत बिगड़ गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।