{"_id":"698c24dac75254389702c188","slug":"video-two-day-inter-college-youth-festival-at-hisar-hau-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार एचएयू में दो दिवसीय अंतर-महाविद्यालय युवा महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार एचएयू में दो दिवसीय अंतर-महाविद्यालय युवा महोत्सव
ससुर जी तेरी एक ना मानूंगी , फिल्म चंद्रावल देखूंगी गाने पर हुए डांस पर खूब तालियां बजी। हिंदी फिल्म गीत गोरे गोरे मुखड़े पर काला -काला चश्मा पर भी छात्राओं ने धमाल मचा दिया। स्टेज पर हो रहे डांस के साथ दर्शक भी उत्साह में खड़े होकर डांस करने लगे। दर्शक काफी देर तक ताली बजाते रहे। हरियाणवी, पंजाबी, राजस्थानी तथा हिंदी फिल्मी गानों पर विद्यार्थियों ने जमकर धमाल मचाया। युवा उत्सव में विद्यार्थियों ने कला, संगीत, नृत्य, नाटक, वाद विवाद, साहित्य, विज्ञान की स्पर्धाओं के जरिए अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन किया।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में दो दिवसीय अंतर-महाविद्यालय युवा महोत्सव-उत्सव के दूसरे दिन भी विद्यार्थियों ने धमाल मचाया। उत्सव के माध्यम से युवाओं को कला, संगीत, नृत्य, नाटक, वाद विवाद, साहित्य तथा विज्ञान आदि के क्षेत्र में छिपी हुई प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में पहुंचने पर पगड़ी बांधकर, ढोल, नगाड़े के साथ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया गया। युवा महोत्सव में विवि से संबद्ध विभिन्न आठ महाविद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं ने प्रस्तुति दी। एचएयू के विभिन्न आठ महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं रंग बिरंगी पोशाकों में ढोल, नगाड़ों के साथ नाचते गाते हुए उत्सव में पहुंचे। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय उत्सव में भाषण प्रतियोगिता, एकल गायन, लोकगीत, समूह गायन, पाश्चात्य संगीत, समूह गायन, कोरियोग्राफी, एकल नृत्य, फैंसी ड्रेस, वाद-विवाद, नुक्कड़ नाटक आदि कार्यक्रम शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।