{"_id":"69df35ea5f3ef6955c08111f","slug":"video-councilors-in-bahadurgarh-mobilize-to-convene-a-meeting-regarding-a-no-confidence-motion-against-vice-chairman-rajpal-sharma-2026-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में वाइस चेयरमैन राजपाल शर्मा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को बैठक बुलाने को लेकर पार्षद लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में वाइस चेयरमैन राजपाल शर्मा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को बैठक बुलाने को लेकर पार्षद लामबंद
बहादुरगढ़ में नगर परिषद के वाइस चेयरमैन राजपाल शर्मा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पार्षदों के बीच हलचल तेज हो गई है। प्रस्ताव के लिए बैठक बुलाने के लिए कई पार्षद लामबंद हो गए और इस संबंध में बैठक कर प्रस्ताव पास किया गया। हालांकि पार्षदों ने आरोप लगाया कि अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आधिकारिक बैठक नहीं बुलाई जा रही है, जिससे उनमें रोष है।
अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले पार्षदों का कहना है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत उनकी मांग पर बैठक बुलाई जानी चाहिए, लेकिन अब तक ऐसा नहीं किया गया। इसी को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई और प्रशासन से जल्द बैठक बुलाने की मांग की।
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही पार्षद अपने तेवर दिखा चुके हैं। उन्होंने वार्ड कमेटी की बैठक का भी बहिष्कार किया था, जिसके चलते बैठक में कई कुर्सियां खाली रह गई थीं। पार्षदों का कहना है कि यदि जल्द बैठक नहीं बुलाई गई तो वे आगे भी अपना विरोध जारी रखेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।