सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Illegal sex-determination racket busted in Bihar; four accused arrested.

बिहार में चल रहे अवैध लिंग जांच गिरोह का किया भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Sun, 21 Jun 2026 06:32 PM IST
Illegal sex-determination racket busted in Bihar; four accused arrested.
संवाद न्यूज एजेंसी झज्जर। झज्जर-दादरी की संयुक्त पीएनडीटी टीम ने बिहार के गया जिले के टिकारी कस्बे में अवैध भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने हरियाणा के दो एजेंट, बिहार के अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक एवं फर्जी सोनोलॉजिस्ट सहित चार आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया है। जिला समुचित प्राधिकारी, झज्जर एवं दादरी को गत सप्ताह गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि बिहार के गया जिले में छुछकवास निवासी सुरेंद्र एवं राकेश यादव पैसों के लालच में झज्जर, दादरी एवं आसपास के क्षेत्रों से गर्भवती महिलाओं को बिहार ले जाकर अवैध रूप से भ्रूण के लिंग की जांच करवाते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला समुचित प्राधिकारी झज्जर एवं दादरी ने डॉ. संदीप कुमार (नोडल अधिकारी, पीसी-पीएनडीटी), डॉ. बसंत कुमार दुबे एवं विनोद कुमार की विशेष टीम गठित की गई। दादरी की टीम से डॉ. उदयभान एवं डॉ. संदीप भी शामिल रहे। योजना के तहत एक गर्भवती महिला को ग्राहक बनाकर तैयार किया गया। उसके साथ एक व्यक्ति को नकली पति बनाकर उन्हें छुछकवास निवासी सुरेंद्र के पास भेजा गया। सुरेंद्र एवं उसके साथी राकेश यादव ने 50 हजार रुपये में लिंग जांच करवाने का सौदा तय किया। इसके बाद 19 जून को रात करीब 10 बजे प्रलोभन ग्राहक को छुछकवास बुलाया गया और एजेंटों ने उसे गाड़ी से टिकारी, गया (बिहार) ले जाया गया। झज्जर एवं दादरी की संयुक्त पीएनडीटी टीम लगातार उचित दूरी बनाकर उनका पीछा करती रही। 20 जून को टिकारी पहुंचने के बाद दोनों एजेंट गर्भवती महिला को अवैध रूप से संचालित शिव शक्ति अल्ट्रासाउंड केंद्र पर ले गए। वहां रामाश्रय प्रसाद एवं गुलशन कुमार नामक फर्जी सोनोलॉजिस्ट ने अल्ट्रासाउंड मशीन से जांच कर भ्रूण का लिंग लड़का बताया। गर्भवती महिला के साथ गए नकली पति ने केंद्र के बाहर मौजूद पीएनडीटी टीम को इसकी सूचना दी। इसके बाद झज्जर-दादरी संयुक्त पीएनडीटी टीम ने गया जिला प्रशासन ने अधिकृत गया पीएनडीटी टीम के अधिकारियों डॉ. राशिद इकबाल एवं वीरेंद्र कुमार के सहयोग से अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक रामाश्रय प्रसाद, फर्जी सोनोलॉजिस्ट गुलशन कुमार, एजेंट सुरेंद्र एवं राकेश यादव को मौके पर पकड़ लिया। छापेमारी एवं जब्ती कार्रवाई के दौरान टीम ने शिव शक्ति अल्ट्रासाउंड केंद्र से अवैध अल्ट्रासाउंड मशीन भी बरामद की। संपूर्ण कार्रवाई के बाद स्थानीय थाना टिकारी, गया (बिहार) से पुलिस को मौके पर बुलाकर चारों आरोपियों को आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द किया गया। आरोपियों के खिलाफ पीसी-पीएनडीटी अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करवाई गई। सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति भ्रूण लिंग जांच जैसे अपराध में संलिप्त है तो इसकी सूचना तुरंत सिविल सर्जन कार्यालय झज्जर या पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. संदीप कुमार (मोबाइल नंबर – 8700886095) को दें। उन्होंने बताया कि भ्रूण का लिंग जांच करवाना एवं करना दोनों ही कानूनन अपराध हैं, जिसमें 3 से 5 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है। सूचना देने वाले व्यक्ति को 1 लाख रुपये तक का नकद इनाम दिया जाएगा तथा सूचना देने वाले की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फरीदाबाद की सौम्या भारद्वाज इंदौर में किक बॉक्सिंग फाइनल में पहुंचीं, प्वाइंट फाइट में बनाई जगह

21 Jun 2026

Video: लुहणू मैदान में सामूहिक योग से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

21 Jun 2026

सिरमौर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नाहन में जिला स्तरीय योग शिविर आयोजित

21 Jun 2026

कुरुक्षेत्र के पांच केंद्रों पर आज नीट परीक्षा, 1980 अभ्यर्थी होंगे शामिल

21 Jun 2026

फरीदाबाद में नीट परीक्षा का आयोजन, 19 केंद्रों पर 6440 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे

21 Jun 2026
विज्ञापन

NEET: परीक्षा के मद्देनजर गुरुग्राम पुलिस के पुख्ता सुरक्षा प्रबंध, 500 से अधिक पुलिस कर्मी हैं तैनात

21 Jun 2026

जालंधर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बोले नितिन नबीन, पंजाब में बदलाव तय

21 Jun 2026
विज्ञापन

अंबाला में NEET 2026 परीक्षा शुरू; 7 केंद्रों पर 2,962 परीक्षार्थी दे रहे हैं एग्जाम, सुरक्षा और चेकिंग के कड़े इंतजाम

21 Jun 2026

यूपी में 26 जून तक मानसून के दस्तक की उम्मीद नहीं

21 Jun 2026

VIDEO: नीट-यूजी परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षार्थियों को दिया जा रहा प्रवेश

21 Jun 2026

Video: कुटलैहड़ कांग्रेस के विधायक विवेक, एसडीएम सोनू गोयल सहित अन्य ने किया योगाभ्यास

21 Jun 2026

Video: मन्नत पूरी हुई तो माता को चढ़ाया 13 ग्राम सोने का मांग टीका

21 Jun 2026

VIDEO: बरेली में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास

21 Jun 2026

VIDEO: बदायूं में प्रभारी मंत्री और अफसरों के साथ हजारों लोगों ने किया योग

21 Jun 2026

VIDEO: अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर स्टेडियम में गूंजे ठहाके, निरोगी काया का संकल्प

21 Jun 2026

VIDEO: आगरा के महिला चिकित्सालय में काम पर लाैटे सफाई कर्मचारी, 22 दिन से हड़ताल पर थे

21 Jun 2026

VIDEO: आगरा में पति-पत्नी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा, बीच सड़क पर चले चप्पल-घूंसे

21 Jun 2026

री नीट परीक्षा पर कड़ा पहरा: नोएडा के परीक्षा केंद्र पर सुबह से शुरू हुई एंट्री, हर गतिविधि पर प्रशासन की नजर

21 Jun 2026

महेंद्रगढ़ में तीन केंद्रों पर नीट परीक्षा के लिए एंट्री शुरू

बेरी खेल स्टेडियम में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिखा अनुशासन, ऊर्जा और एकात्मता का संगम

झज्जर में नीट परीक्षा के लिए केंद्रों पर एंट्री शुरू, कड़ी सुरक्षा के बीच दी जा रही एंट्री

Video: आईटीआई शाहपुर में हुआ जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम, विधायक केवल सिंह पठानिया रहे माैजूद

21 Jun 2026

री नीट परीक्षा के लिए सख्त इंतजाम: समय पर मिला प्रवेश, अभिभावकों के लिए कूलिंग एरिया की व्यवस्था

21 Jun 2026

Shahdol News: अस्पताल में बच्चे को बिस्किट खिलाने पर युवक को समझा बच्चा चोर, लोगों ने कर दी पिटाई, Video वायरल

21 Jun 2026

Video: रामपुर में योग क्रियाओं से दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

21 Jun 2026

NEET सेंटर, पुलिसकर्मी और केंद्र व्यवस्थापक कर रहे सख्त चेकिंग

21 Jun 2026

DM कार्यालय पर पहुंचे BPEd संघर्ष मोर्चा का दल, दिया ज्ञापन

21 Jun 2026

डीएम बोले- स्वस्थ रहने के लिए योग को जीवन में अपनाएं, एक साथ 5 हजार लोग हुए शामिल

21 Jun 2026

योग से निरोगी जीवन का संदेश, विधायक राजेश त्रिपाठी ने किया योगाभ्यास

21 Jun 2026

पुराना चौक की मरम्मत को लेकर विवाद, एसडीएम ने रुकवाया काम

21 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed