{"_id":"6a3791cf6cafe289260adad3","slug":"video-neet-exam-to-be-held-at-five-centers-in-kurukshetra-today-1980-candidates-to-appear-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र के पांच केंद्रों पर आज नीट परीक्षा, 1980 अभ्यर्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र के पांच केंद्रों पर आज नीट परीक्षा, 1980 अभ्यर्थी होंगे शामिल
जिले में रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) आयोजित होगी। परीक्षा में 1980 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं।
जिले में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शांति नगर, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मथाना और यूआईईटी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शामिल हैं।
परीक्षा दोपहर दो बजे शुरू होगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन और बस अड्डे से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए विशेष बसों की व्यवस्था की गई है। वहीं परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रशासन ने अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्रों पर पहुंचने की सलाह दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।