Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
In Jhajjar, BJP national secretary Omprakash Dhankar said- Rahul Gandhi should go to the Election Commission because he is creating a ruckus in the newspapers
{"_id":"689b3d49859111935309cddf","slug":"video-in-jhajjar-bjp-national-secretary-omprakash-dhankar-said-rahul-gandhi-should-go-to-the-election-commission-because-he-is-creating-a-ruckus-in-the-newspapers-2025-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ बोले- अखबारों में कर रहे हो-हल्ला, चुनाव आयोग के पास जाए राहुल गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ बोले- अखबारों में कर रहे हो-हल्ला, चुनाव आयोग के पास जाए राहुल गांधी
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि राहुल गांधी अखबारों में हो-हल्ला करने की बजाय सीधे चुनाव आयोग के पास जाएं, जो एक संवैधानिक संस्था है। वहां पर तुरंत सुनवाई होती है।
धनखड़ झज्जर में आयोजित हर घर तिरंगा यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने राहुल गांधी के बयान को राजनीतिक स्टंट करार देते हुए कहा कि हर बार मीडिया में सनसनी फैलाकर जनता को गुमराह करना कांग्रेस की पुरानी आदत रही है।
उन्होंने कहा कि यह तिरंगा यात्रा देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का एक माध्यम है। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह यात्रा निकाली जा रही है ताकि नागरिक देश की प्रगति में अपनी भूमिका समझें। उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य है कि 2047 तक भारत को आर्थिक रूप से वैश्विक शक्ति बनाया जाए, इसके लिए जरूरी है कि हम स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएं और विदेशी उत्पादों का त्याग करें।
इससे पहले अनाज मंडी में शहीदों के परिवारों के सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना, नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी, मनीष बंसल, प्रमोद बंसल, केशव सिंगल, मनोनीत पार्षद कमल गिरोत्रा, प्रवीण गर्ग, एडवोकेट रामफल सैनी, संदीप चौहान, एडवोकेट पंकज शर्मा मौजूद रहे।
देशभक्ति का बना माहौल
हर घर तिरंगा यात्रा के दौरान झज्जर की सड़कों पर देशभक्ति का माहौल छाया रहा। भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए नारे लगाते हुए निकले। शहर भर में देशभक्ति के गीत गूंजते रहे और आम नागरिक भी इस यात्रा में शामिल होते नजर आए। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि इस अभियान से न सिर्फ जनभावनाओं को बल मिला है बल्कि देश की एकता और अखंडता का संदेश भी गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।