{"_id":"6ac38aa81fa117517d0e45a0","slug":"video-mandal-meeting-held-in-badli-regarding-the-seva-jyoti-yatra-aditya-dhankhar-assigns-responsibilities-to-party-workers-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"बादली में सेवा ज्योति यात्रा को लेकर हुई मंडल बैठक, आदित्य धनखड़ ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादली में सेवा ज्योति यात्रा को लेकर हुई मंडल बैठक, आदित्य धनखड़ ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां
बादली। 7 अक्टूबर को होने वाली सेवा ज्योति यात्रा की तैयारियों को लेकर सोमवार को बादली मंडल की बैठक आयोजित हुईं। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य धनखड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कर यात्रा को ऐतिहासिक व भव्य बनाने का आह्वान किया। बैठक में आदित्य धनखड़ ने सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी और कहा कि पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में निकलने वाली यह यात्रा सेवा और संगठन का प्रतीक बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को यात्रा से जोड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर सीमा लाडपुर, सरपंच बादली आनंद गुलिया, विनोद बाढ़सा, ब्लॉक समिति अध्यक्ष निर्मला, अजय जहांगीरपुर, अरविंद गुलिया सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।