{"_id":"6ae1d3d6f27cd58b0d08789e","slug":"video-students-showcased-models-at-a-science-and-sst-exhibition-in-jhajjar-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में विज्ञान एवं एसएसटी प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने किया मॉडल का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में विज्ञान एवं एसएसटी प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने किया मॉडल का प्रदर्शन
दीपचंद पब्लिक स्कूल परिसर में विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान (एसएसटी) प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में 250 से अधिक वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी रतींद्र सिंह ने किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और व्यावहारिक ज्ञान का शानदार प्रदर्शन किया। सड़क सुरक्षा, सौर ग्रहण, इकोसिस्टम, बहुउद्देशीय बांध सहित विभिन्न विषयों पर आधारित मॉडल दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों के माध्यम से जटिल विषयों को सरल और प्रभावशाली तरीके से समझाने का प्रयास किया। जिला शिक्षा अधिकारी रतींद्र सिंह ने कहा कि एक ही स्थान पर 250 से अधिक वर्किंग मॉडल देखना बेहद सुखद अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों में बच्चों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। अपने शैक्षणिक अनुभवों का उल्लेख करते हुए प्रदर्शनी को बेहतरीन बताया।
जिला परियोजना संयोजक अनिल शर्मा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ जसबीर दलाल ने भी विभिन्न मॉडलों का अवलोकन किया और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। निदेशक जयविकास ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देना नहीं बल्कि उन्हें व्यावहारिक रूप से सक्षम बनाना भी है। बच्चों को जब स्वयं मॉडल बनाने, प्रयोग करने और अपनी सोच को वास्तविक रूप देने का अवसर मिलता है, तो उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और विषयों की समझ अधिक मजबूत होती है। कार्यक्रम के दौरान निशुल्क मेहंदी कैंप का भी आयोजन किया गया, जिसमें 700 से अधिक महिलाओं ने एक साथ मेहंदी लगवाकर कार्यक्रम को विशेष पहचान दिलाई। इस अवसर पर चेयरमैन युद्धवीर, मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित चावला, संदीप, अश्वनी, हरीश, डॉ. मोहित नांदल मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।