{"_id":"69b2bfcfb48dd5d6e80929c1","slug":"video-two-sharp-shooters-of-bhau-gang-arrested-in-jhajjar-2026-03-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: हरियाणा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भाऊ गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: हरियाणा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भाऊ गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार
झज्जर पुलिस ने हिमांशु भाऊ गैंग के दो शार्प शूटर्स को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान इसकी जानकारी दी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बादली निवासी दीपक उर्फ टाइगर और जसराना गांव निवासी नितिन शामिल हैं।
कई संगीन अपराधों में थे शामिल
ये दोनों रोहतक के नोबल हार्ट अस्पताल के सामने फायरिंग करने तथा दिल्ली व गुरुग्राम के कई संगीन अपराधों में शामिल रहे हैं। दीपक उर्फ टाइगर पर जमीनी विवाद के चलते पहले अपने चाचा की हत्या करने का आरोप है। वहीं, उसने अपने दूसरे चाचा की हत्या करने का भी प्रयास किया था।
पुलिस रिमांड के बाद हो सकते हैं अहम खुलासे
बहादुरगढ़ सीआईए-टू की टीम के रडार पर ये दोनों पहले से थे। पुलिस ने गहन प्रयासों के बाद दोनों आरोपियों को काबू किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अदालत से रिमांड पर लिए जाने के बाद आरोपियों से कई अहम सुरागों का खुलासा होने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।