{"_id":"6a57939a366643e59b0f6fe0","slug":"video-a-new-era-of-a-developed-india-will-begin-from-jind-sunita-duggal-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद से विकसित भारत के नए युग की शुरुआत होगी : सुनीता दुग्गल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद से विकसित भारत के नए युग की शुरुआत होगी : सुनीता दुग्गल
कांग्रेस ने दिए घोटाले और परिवारवाद, भाजपा ने दिया पारदर्शी शासन व विकास का मॉडल
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं सिरसा की पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर विकसित भारत के नए युग का शुभारंभ करेंगे। यह केवल नई रेल सेवा नहीं, बल्कि हरित ऊर्जा, आधुनिक तकनीक और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का प्रतीक होगी।
बुधवार को शहर के एक निजी होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में दुग्गल ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा संकट के दौर में भारत हाइड्रोजन आधारित रेल परिवहन के माध्यम से दुनिया के सामने नया मॉडल पेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि जींद अब केवल एक जिला नहीं रहेगा, बल्कि ग्रीन मोबिलिटी और आधुनिक रेलवे तकनीक के राष्ट्रीय केंद्र के रूप में नई पहचान बनाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तकनीक आधारित सुशासन को नई दिशा मिली है। आज हजारों सरकारी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं, जबकि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों के बैंक खातों में पहुंच रहा है। जनधन, आधार और मोबाइल के समन्वय ने सरकारी व्यवस्था को पारदर्शी बनाया है तथा यूपीआई मॉडल पूरी दुनिया में भारत की पहचान बन चुका है। उन्होंने जीएसटी को देश के सबसे बड़े आर्थिक सुधारों में से एक बताते हुए कहा कि इससे अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। प्रदेश में बिना पर्ची, बिना खर्ची भर्ती व्यवस्था लागू हुई है, जिससे मेरिट के आधार पर युवाओं को सरकारी नौकरियां मिल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन की पहचान घोटाले, परिवारवाद और भ्रष्टाचार रही, जबकि भाजपा ने पारदर्शी प्रशासन, गरीब कल्याण, मजबूत अर्थव्यवस्था और विकास की राजनीति को आगे बढ़ाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि जींद से शुरू होने वाली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा को राष्ट्रीय विकास के मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल, मुख्यमंत्री मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा, चेयरमैन अनुराधा सैनी, सन्नी मग्गू, प्रदेश प्रवक्ता रामराज शर्मा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।