Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Employees staged a protest in Narwana, Jind, by burning copies of a government order.
{"_id":"6a97cec9b084d42f5f0a1a0a","slug":"video-employees-staged-a-protest-in-narwana-jind-by-burning-copies-of-a-government-order-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद के नरवाना में सरकारी आदेश की प्रतियां फूंक कर्मचारियों ने किया रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद के नरवाना में सरकारी आदेश की प्रतियां फूंक कर्मचारियों ने किया रोष प्रदर्शन
अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे नगर परिषद नरवाना के दमकल एवं सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर सरकार की ओर से जारी आदेश की प्रतियां फूंकीं और जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि मांगों का समाधान करने के बजाय सरकार उन्हें आंदोलन खत्म करने के लिए दबाव बना रही है। दरअसल, हरियाणा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विभाग की ओर से 1 सितंबर को आदेश जारी किया गया है। इसमें हड़ताल पर चल रहे अग्निशामक और दमकल चालकों को 3 सितंबर सुबह नौ बजे तक ड्यूटी पर लौटने का अंतिम अवसर दिया गया है। आदेश में निर्धारित समय तक ड्यूटी पर उपस्थित नहीं होने वाले कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इस आदेश के विरोध में कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष कर रहे हैं। सरकार को कर्मचारियों के साथ बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। आदेश जारी कर कर्मचारियों को डराने या दबाव बनाने से समस्या का समाधान नहीं होगा। शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर दमकल एवं सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर शहर की सफाई व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। गंदगी के कारण दुर्गंध के साथ बीमारियां फैलने की आशंका भी बनी हुई है। कर्मचारियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।