Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Jind: DRM arrives at the railway junction in connection with PM Narendra Modi's program.
{"_id":"6a5793a834338191dc0d555a","slug":"video-jind-drm-arrives-at-the-railway-junction-in-connection-with-pm-narendra-modis-program-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर रेलवे जंक्शन पहुंचे डीआरएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर रेलवे जंक्शन पहुंचे डीआरएम
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर दिल्ली मंडल के मंडल रेल प्रबंधक पुष्पेश रमन त्रिपाठी बुधवार को रेलवे जंक्शन पहुंचे। इस दौरान डीसी डा. वैशाली शर्मा व एसपी कुलदीप सिंह भी मौजूद रहे।
उन्होंने रेलवे अधिकारियों के साथ प्लेटफॉर्म, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग तथा हाइड्रोजन ट्रेन के संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को समय रहते सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान डीआरएम पुष्पेश रमन त्रिपाठी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का किराया सामान्य यात्री ट्रेनों के समान ही रखा जाएगा। यात्रियों को इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। उन्होंने बताया कि उद्घाटन के बाद ट्रेन का नियमित संचालन शुरू होने में कुछ समय लगेगा, क्योंकि शुरुआती चरण में तकनीकी परीक्षण, परिचालन व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी प्रक्रियाओं को पूरा किया जाएगा। सभी मानकों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित होने के बाद ही ट्रेन को नियमित रूप से यात्रियों के लिए चलाया जाएगा। डीआरएम ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान यदि कोई यात्री हाइड्रोजन ट्रेन में सफर करना चाहता है तो उसे एक दिन पहले रेलवे प्रशासन से पास बनवाना होगा। सुरक्षा कारणों से केवल पासधारक यात्रियों को ही ट्रेन में यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी। निरीक्षण के दौरान स्टेशन भवन, प्लेटफॉर्म, वीआईपी मूवमेंट, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, प्रतीक्षालय और यात्री सुविधाओं का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। अधिकारियों को साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और संकेतकों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने पर जोर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।