Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
Intensive search operation at the hideouts of drug traffickers in Fatehpur Pundri, Kaithal
{"_id":"6ae1b14e9f5c4b1ebf00c01b","slug":"video-intensive-search-operation-at-the-hideouts-of-drug-traffickers-in-fatehpur-pundri-kaithal-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल के फतेहपुर पूंडरी में नशा तस्करों के ठिकानों पर सघन तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल के फतेहपुर पूंडरी में नशा तस्करों के ठिकानों पर सघन तलाशी अभियान
फतेहपुर पूंडरी गांव में संदिग्ध नशा तस्करों के ठिकानों पर डीएसपी सुशील प्रकाश के नेतृत्व में एक बड़े पैमाने पर सर्च अभियान चलाया गया। इस अभियान में स्नीफर डॉग की सहायता ली गई और करीब 100 पुलिस कर्मचारियों ने संदिग्ध नशा तस्करों के लगभग 10 घरों की गहन जांच की।
इसके अतिरिक्त, अन्य स्थानों पर भी छानबीन की गई ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं कोई मादक पदार्थ छिपा न हो या कोई नशा बेचने वाला या आपराधिक गतिविधि में लिप्त व्यक्ति अवैध रूप से न रह रहा हो।
अभियान का उद्देश्य: डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और अपराधियों व नशा तस्करों में भय उत्पन्न करना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से नशे का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसना है और जिला पुलिस का लक्ष्य कैथल जिले को नशा मुक्त बनाना है।
जिला पुलिस द्वारा वर्ष 2026 के दौरान अब तक 189 मामलों में 302 नशा तस्करों को पकड़ा जा चुका है। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के अलावा, वहां मौजूद आम जनता को भी जागरूक किया। उन्हें किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ बेचने वाले या अन्य किसी अपराधी के बारे में पुलिस को सूचित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। यह भी आश्वासन दिया गया कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। इसके साथ ही, लोगों को नशा न करने के बारे में भी जागरूक किया गया।
पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। इसका उद्देश्य यह है कि या तो अपराधी व्यक्ति अपराध करना छोड़ देगा या वह कैथल क्षेत्र को छोड़ देगा। पुलिस ने आम जनता से बेझिझक नशा तस्करों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है, क्योंकि नशा तस्करों की असली जगह जेल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।