{"_id":"672f3622ac892404d5076db2","slug":"video-kathal-ma-ab-daga-ka-parakapa-lgatara-bugdhha-raha-ab-taka-40-sakaramata-kasa-aa-caka","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कैथल में अब डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा, अब तक 40 संक्रमित केस आ चुके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कैथल में अब डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा, अब तक 40 संक्रमित केस आ चुके
कैथल में अब डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। जिले में डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 40 हो चुकी है। वहीं, डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में जगह जगह फोगिंग भी करवाई जा रही है। शुक्रवार को भी एक संक्रमित मरीज जनकपुरी कॉलोनी में मिला था। पिछले कुछ दिनों से जिले में डेंगू के केस मिल रहे है। लोगों का कहना है कि फॉगिंग न होने के कारण डेंगू का यह डंक बढ़ रहा है।
उधर, शनिवार को जिले में 19 जगहों पर मच्छर का लार्वा मिला है। सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया व साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों की आरे से जिले के 15 लाख 45 हजार 294 घरों व दुकानों में जांच की जा चुकी है। अब तक जिले में 2525 जगहों पर लार्वा मिल चुका है। बता दें कि पिछले साल डेंगू के 118 मरीज मिले थे और इस बार अब तक 40 मरीज मिल चुके है।
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नीरज मंगला ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों और नगर परिषद व नगर पालिका में फोगिंग के लिए दवाएं दी गई हैं। जिन क्षेत्रों में डेंगू के मरीज पाए जाते है वहां तुरंत फोगिंग करवाई जाती है। डेंगू के मामले बढ़ रहे है ऐसे में अन्य जगहों पर भी फोगिंग की जाएगी। आमजन अपने आस पास सफाई का विशेष ध्यान रखें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।