Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Chief Minister Nayab Saini arrives in Ladwa, participates in the Dussehra festival; unveils a statue of Maharaja Shur Sain.
{"_id":"6ad7391a871714843c02f2d8","slug":"video-chief-minister-nayab-saini-arrives-in-ladwa-participates-in-the-dussehra-festival-unveils-a-statue-of-maharaja-shur-sain-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"लाडवा पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी, दशहरा महोत्सव में की शिरकत: महाराजा शूर सैन की प्रतिमा का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाडवा पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी, दशहरा महोत्सव में की शिरकत: महाराजा शूर सैन की प्रतिमा का लोकार्पण
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दशहरा पर्व के अवसर पर अपने विधानसभा क्षेत्र लाडवा का दौरा किया। उन्होंने जय भारत कला मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लाडवा में 98 लाख रुपये की लागत से तैयार की गई महाराजा शूर सैन की प्रतिमा का लोकार्पण भी किया।
कार्यक्रम के दौरान श्री जय भारत कला मंच की ओर से मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि दशहरा का दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और इस संदेश को हमें अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज पूरा देश दशहरा पर्व मना रहा है, जो यह संदेश देता है कि बुराई कभी अच्छाई पर जीत नहीं सकती और बुराई का अंत निश्चित है। मुख्यमंत्री ने सभी को हमेशा सकारात्मक रहते हुए अच्छाई की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।