{"_id":"6ab38e2ce86f6f9f5607a959","slug":"video-chief-minister-nayab-saini-visits-ladwa-calls-for-promoting-natural-farming-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री नायब सैनी पहुंचे लाडवा, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री नायब सैनी पहुंचे लाडवा, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का किया आह्वान
मुख्यमंत्री नायब सैनी अपने विधानसभा क्षेत्र लाडवा में इंद्री रोड पर आयोजित किसान मेले इनोवेटिव फार्मर्स मीट में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे हैं। यहां मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया तो वहीं मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ करने के साथ ही प्रदर्शनी भी देखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज किसान जागरूक है। फसल प्रबंधन से लेकर फसल चक्र अपनाने तक में किसानों ने प्रगति के साथ जागरूकता दिखाई है। प्रदेश के प्रगतिशील किसानों को आसपास के दूसरे किसानों को भी जागरूक करना होगा।
उन्होंने कहा कि आज कृषि क्षेत्र में बड़ा व क्रांतिकारी परिवर्तन आ चुका है। नईं-नई मशीनों व किसानों की रूचि ने कृषि का तौर तरीका ही बदल दिया है। तकनीक के साथ कृषि की जाने लगी है, जिससे समय के साथ-साथ लागत में भी कमी आई है।
उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों को भी आह्वान किया कि ऐसी तकनीक और भी ईजाद की जानी चाहिए, जो किसानों को आसानी से उपलब्ध हो सके। मुख्यमंत्री ने घटते भूजलस्तर, मानसून की अनिश्चिता व मिट्टी की बदली सेहत जैसी समस्याएं खड़ी है। इन पर सभी को मिलकर पार पाना होगा। मुख्यमंत्री ने बेहताशा पेस्टीसाइड प्रयोग करने से बचने का भी आह्वान किया और कहा कि हमें प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना ही होगा। आने वाली पीढ़ी को बेहतर वातावरण देना हमारा कर्तव्य है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।