Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
enthusiasm remained at its peak on second day of 35th Sub-Junior National Kho-Kho Championship in Kurukshetra
{"_id":"697eff0f171ed0e8140a2a0b","slug":"video-enthusiasm-remained-at-its-peak-on-second-day-of-35th-sub-junior-national-kho-kho-championship-in-kurukshetra-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में 35वीं सब जूनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप के दूसरे दिन भी जोश चरम पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में 35वीं सब जूनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप के दूसरे दिन भी जोश चरम पर
पांच दिवसीय 35वीं सब जूनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप के दूसरे दिन मैदान में ऊर्जा, फुर्ती और रणनीति का जबरदस्त संगम देखने को मिला। सुबह से ही मुकाबलों की शुरुआत होते ही रविवार के चलते दर्शक दीर्घा खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन से गूंज उठी। दूसरे दिन कोल्हापुर, मध्यप्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, बिहार, उत्तरप्रदेश सहित कई राज्यों की टीमों ने अपने-अपने मैचों में दमदार प्रदर्शन किया।
टीमों ने तेज रफ्तार खेल और सटीक रणनीति के दम पर अपने प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त बनाई। मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीमवर्क और खेल भावना का बेहतरीन उदाहरण पेश किया। चैंपियनशिप का हर मुकाबला दर्शकों को रोमांच से भर रहा है और आने वाले दिनों में और भी कड़े मुकाबले होंगे। स्पोर्ट्स खो-खो एसोसिएशन के प्रधान जवाहर सिंह यादव बताया कि प्रतियोगिता में देशभर से टीमें भाग ले रही हैं। 24 प्रदेशों के 1000 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभा दिखा रहे हैं। खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव उपकार सिंह विर्क ने कहा कि खिलाड़ियों के रहने से लेकर खाने तक की व्यवस्था एसोसिएशन की ओर से की गई है। नौ से 14 मार्च तक गुजरात में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में भी खो-खो को शामिल किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।