Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Sanitation workers in Kurukshetra up in arms; storm Municipal Council office Scuffle with sanitation supervisors
{"_id":"6a96847f68e234eb540ef25a","slug":"video-sanitation-workers-in-kurukshetra-up-in-arms-storm-municipal-council-office-scuffle-with-sanitation-supervisors-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में भड़के सफाई कर्मचारी, नगर परिषद कार्यालय में घुसे सफाई दरोगाओं के साथ की धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में भड़के सफाई कर्मचारी, नगर परिषद कार्यालय में घुसे सफाई दरोगाओं के साथ की धक्का-मुक्की
नगर परिषद कार्यालय पर धरना दे रहे सफाई कर्मचारी उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूकने के बाद परिषद कार्यालय में घुस गए, जहां उन्होंने अधिकारियों के साथ मिली भगत का आरोप लगाते हुए सफाई दरोगाओं के साथ धक्का मुक्की की। करीब आधा घंटा तक जमकर हंगामा हुआ और बाद में पुलिस पहुंची तो स्थिति को काबू किया।
मामला इतना बढ़ गया कि धक्का मुक्की मारपीट में भी बदल गई और सूचना मिलने पर थाना कृष्णा गेट प्रभारी नरेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामला शांत करवाया। बाद में आरोपी महिला सफाई कर्मचारियों के खिलाफ सफाई दरोगाओं ने पुलिस को शिकायत भी दी।
महिला सफाई कर्मचारियों का आरोप था कि दरोगा बनारसी, राजेंद्र कुमार, सत्यवान मैं उनके आंदोलन में शामिल हो रहे हैं और अधिकारियों से मिली भगत कर आंदोलन को कमजोर करने में लगे हैं। इसी मंशा के साथ ही वे अधिकारियों के पास कार्यालय में आए हुए थे जिसका विरोध किया तो वह हंगामा पर उतर आए।
उधर, सफाई दरोगाओं ने आरोप लगाया कि वे निजी काम से कार्यालय में आए हुए थे और उनके साथ बेवजा है मारपीट की गई है। पूरे घटनाक्रम के दौरान नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार भी अपने कार्यालय में मौजूद थे। थाना प्रभारी नरेश कुमार का कहना है कि शिकायत के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।