{"_id":"686e3e27f41059d03e066065","slug":"video-college-name-change-issue-2025-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: मेडिकल कॉलेज का नाम शहीद राव तुलाराम ना होने तक जारी रहेगा धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: मेडिकल कॉलेज का नाम शहीद राव तुलाराम ना होने तक जारी रहेगा धरना
गांव काेरियावास में मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने की मांग को लेकर लगातार धरना जारी है। बुधवार को संघर्ष समिति के सदस्यों ने प्रेसवार्ता बुलाई। जिसमें उन्हाेंने कहा कि जब तक मेडिकल कॉलेज का नाम शहीद राजा राव तुलाराम नहीं होगा तब तक धरना जारी रहेगा। कोरियावास गांव के सरपंच प्रतिनिधि नौनिहाल सिंह, विकास बड़कोदा, सुरेश, कैलाश जाखड़, पवन यादव बलाहा कला, पूर्व सरपंच नसीबपुर कृष्ण कुमार और मेजर ईश्वर सिंह ने कोरियावास मेडिकल कॉलेज का नाम शहीद राजा राव तुलाराम के नाम पर करने की पुरजोर मांग की।सरपंच प्रतिनिधि नौनिहाल सिंह ने कहा कि चार मई 2023 को पंचायत की तरफ से कोरियावास मेडिकल कॉलेज का शहीद राव तुलाराम नाम रखने का एक प्रस्ताव पास किया था। 17 मई 2023 को यह प्रस्ताव केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत को दिया। 26 मई 2023 को दौंगड़ा अहीर में तत्कालीन मुख्यमंत्री को कॉलेज का नाम राजा राव तुलाराम रखने का प्रस्ताव दिया। लेकिन इसके कुछ माह बाद सरकार ने महर्षि च्यवन ऋषि के नाम का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। जब बीते दो माह पहले मेडिकल कॉलेज के मुख्य द्वार पर महर्षि च्यवन ऋषि के नाम से बोर्ड लगाया जा रहा था। इसका ग्रामीणों को पता चलते ही बोर्ड को हटाया और रोष भी व्यक्त किया। उस दिन के बाद से ग्रामीण लगातार धरना दे रहे हैं। संघर्ष समिति के सदस्यों ने कहा कि नांगल चौधरी विधानसभा से 50 से अधिक ग्राम पंचायतों ने समर्थन में ज्ञापन दिया है। इसके अलावा नारनौल विधानसभा की भी पंचायतें समर्थन दे रही है। इतना ही नहीं बीते सप्ताह भर पहले झज्झर की 22 पंचायतों ने भी समर्थन दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।