सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Tonk News: Deputy Chief Minister Premchand Bairwa sang a patriotic song, remembered school days

Tonk News: डिप्टी CM प्रेमचंद बैरवा ने सुनाया देशभक्ति गीत, स्कूली दिन किए याद; गौ सेवा-सनातन की महत्ता पर जोर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: टोंक ब्यूरो Updated Tue, 08 Jul 2025 10:01 PM IST
Tonk News: Deputy Chief Minister Premchand Bairwa sang a patriotic song, remembered school days
राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा का निवाई पहुंचने पर नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी और भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष नितिन छाबड़ा के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। बाईपास पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों के साथ उनका अभिनंदन किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री, विधायक रामसहाय वर्मा और जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान को पार्टी के दुपट्टे पहनाकर सम्मानित किया गया।
 
झरणिया में भागवत कथा में हुए शामिल
स्वागत समारोह के बाद उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा का काफिला झिलाय गांव के झरणिया स्थित खाल किवाड़ा भेरूपुरा पहुंचा, जहां चल रहे भागवत कथा आयोजन में उन्होंने भाग लिया। कार्यक्रम में गौ ऋषि संत प्रकाश दास महाराज के सान्निध्य में गौ पूजन संपन्न हुआ। संत प्रकाश दास महाराज ने उपमुख्यमंत्री को गाय का स्मृति चिन्ह और केसरिया दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें- राजस्थान SI भर्ती परीक्षा 2021: पेपर लीक मामले में नया मोड़, पूर्व RPSC सदस्य बाबूलाल कटारा का भांजा गिरफ्तार
 
माइक संभालते ही गाया देशभक्ति गीत
कार्यक्रम की खास बात उस समय देखने को मिली, जब मंच पर भजन सम्राट गौ श्री संत ने ‘यह देश है वीर जवानों का’ गीत गाया। इस पर पूरा पंडाल राष्ट्रध्वज लेकर झूम उठा। इसी बीच उपमुख्यमंत्री बैरवा भी मंच पर माइक संभालते ही देशभक्ति के स्वर में जुड़ गए। उन्होंने भी देशभक्ति गीत गाया और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए, जिससे माहौल देशप्रेम से सराबोर हो गया।
 
युवाओं से धार्मिक आयोजनों में भागीदारी की अपील
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि किवाड़ा धाम तपोभूमि है, जहां आने से आत्मिक शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि यहां राला बाबा का प्रसिद्ध धाम स्थित है, जो आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि आज मुझे खुशी है कि हजारों की संख्या में युवा, महिला और पुरुष धार्मिक आयोजन में शामिल हुए हैं। युवाओं को ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, तभी सनातन धर्म मजबूत होगा।
 
उपमुख्यमंत्री ने गाय की सेवा को सनातन धर्म की आत्मा बताते हुए कहा कि प्रत्येक घर में गाय की सेवा होनी चाहिए। धार्मिक आयोजनों से समाज में नैतिकता और धर्म के प्रति चेतना जागृत होती है। उन्होंने कहा कि सरकार सनातन मूल्यों को संरक्षित करने और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें- Jaipur News: अवैध मीट दुकानों से 300 किलो मछली जब्त, दो जगह सील; नगर निगम टीम से अभद्रता पर केस दर्ज
 
इस अवसर पर मध्यप्रदेश के दिनेश गिरी महाराज, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमाकांत शर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष नितिन छाबड़ा, भानु गौतम, जितेंद्र सेन, जय नारायण कुमावत, पार्षद बाबूलाल सैनी, रामविलास बलाई, महेंद्र कनेसर, उपाध्यक्ष मोहित चंवरिया, रामकेश मीणा, रूपेश यादव, मास्टर मदन वर्मा, महिपाल चंवरिया, शंकर सैनी, अजय सैन और धीरज सोनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Rampur: रामपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण शिविर शुरू

08 Jul 2025

Rampur Bushahr: पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि के उपलक्ष पर पदम पैलेस रामपुर में कार्यक्रम का आयोजन

08 Jul 2025

फतेहाबाद: डिवाइडर पर खड़े किए चार-चार फुट के पिलर, घटना हुई तो डीएमसी ने तुड़वाए

08 Jul 2025

अंबाला: छावनी में जीएलआर के मुताबिक जमीन कैंटोनमेंट बोर्ड से मिली, जमीन बेचना अपराध: अनिल विज

08 Jul 2025

भगवान के द्वारा बनाए गए विधान को जो चैलेंज करता है, उसे उसका दंड भोगना पड़ता है: अनिरुद्धाचार्य

विज्ञापन

Kangra: कांगड़ा-धर्मशाला के नाम से जाना जाएगा गगल एयरपोर्ट, सलाहकार समिति की बैठक में फैसला

08 Jul 2025

Una: ऊना वन मंडल में इस मानसून सीजन में रोपे जाएंगे 2.80 लाख पौधे

08 Jul 2025
विज्ञापन

फतेहाबाद: साइबर ठगी मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

08 Jul 2025

Sidhi News: संजय टाइगर रिजर्व के बफर जोन में पहुंची ‘मौसी मां’ बाघिन, ग्रामीणों में दहशत, भैंस को बनाया शिकार

08 Jul 2025

कानपुर में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, डीसीपी वेस्ट ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

08 Jul 2025

Una: वीरेंद्र कंवर बोले- प्रदेश में 2007 में बनी धूमल सरकार के समय समूर डैम की रखी थी नींव

08 Jul 2025

Una: कुटलैहड़ को बड़ी सौगात, जल शक्ति विभाग मंडल थानाकलां को मिला नया भवन

08 Jul 2025

शोपियां में पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स 2.0 पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

Una: बंगाणा में जैव आदान संसाधन केंद्र का शुभारंभ, प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा

08 Jul 2025

VIDEO: हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन कर पौधरोपण करेंगे सीएम योगी, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

08 Jul 2025

Barmer News: महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पति और महिला साथी गिरफ्तार, कोर्ट ने दोनों को जेल भेजा

08 Jul 2025

हक की लड़ाई के लिए अस्थायी कर्मचारी एकजुट, जल्द होगा बड़ा प्रदर्शन

08 Jul 2025

थथन टॉप के ग्रामीणों ने पानी की किल्लत को लेकर उठाई आवाज, प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

भगवती नगर से बाबा बर्फानी के दर्शन को श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

08 Jul 2025

दक्षिण कश्मीर में कांग्रेस सक्रिय, शोपियां में रणनीतिक बैठक आयोजित

08 Jul 2025

फतेहाबाद: अपराजिता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, छात्राओं को किया गया जागरूक

08 Jul 2025

सिरमौर: बिरोजा फैक्ट्री में घुसा पानी और मलबा, लाखों का नुकसान

08 Jul 2025

15 सेकंड में 2100 पौधे लगाकर लखनऊ में वन विभाग बनाएगा रिकार्ड

08 Jul 2025

Shimla: 15 जुलाई को नहीं होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, जानिए प्रतिभा सिंह ने क्या कहा

08 Jul 2025

Shimla: शिमला में फिर बरसे बादल, रिज व मालरोड पर सैलानियों ने लिया सुहावने माैसम का आनंद

08 Jul 2025

Una: जनकौर व आबाद बराना के ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

08 Jul 2025

Una: आपदा प्रभावितों की मदद के लिए आगे आया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, चौकीमन्यार खंड ने भेजी राहत सामग्री

08 Jul 2025

कानपुर में चुन्नीगंज बस डिपो पर जलभराव, अधिकारियों की लापरवाही से दूर नहीं हो रही समस्या

08 Jul 2025

रुद्रपुर: कैलाश मानसरोवर यात्रा का दूसरा जत्था टनकपुर के लिए रवाना, श्रद्धालुओं में उत्साह

51 सीटर बस में 80 बच्चे... सरकारी स्कूल बस का नंबर भी फर्जी

08 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed