{"_id":"6991b053a6e282480e030b71","slug":"video-volunteers-organized-a-drug-de-addiction-rally-in-narnaul-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में स्वयंसेवकों ने निकाली नशा मुक्ति रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय महाविद्यालय नारनौल की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की तीनों इकाइयों ने पटीकरा में सात दिवसीय विशेष शिविर के प्रथम दिन विभिन्न गतिविधियों का सफल आयोजन किया। संध्या सत्र में स्वयंसेवकों ने नशा मुक्ति रैली निकाली। जिसे प्राचार्य प्रोफेसर राजवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया। रैली के माध्यम से गांववासियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।
इस शिविर में 150 स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामाजिक सेवा का संकल्प लिया। प्राचार्य प्रोफेसर राजवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य छात्रों में सामुदायिक सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व विकास करना है। यह योजना रक्तदान, साक्षरता, पर्यावरण संरक्षण और आपदा राहत जैसी मानवीय गतिविधियों के द्वारा समाज को सशक्त बनाती है। सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक जय सिंह ने युवाओं को समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सतीश ने युवाओं को संबोधित करते हुए शिविर के उद्देश्यों की जानकारी दी। एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. पलक ने स्वयंसेवकों के समूह बनाकर उन्हें अलग-अलग कार्यों की जिम्मेदारियां सौंपीं, जबकि डॉ. अमित ने सात दिवसीय शिविर की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। महाविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. सत्यपाल सुलोदिया तथा वरिष्ठ नागरिक भरपूर सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।