{"_id":"69916039130203f5f108bb0c","slug":"video-bharaica-ma-padava-kalna-magalnatha-shava-mathara-ma-jalbhashhaka-ka-umaugdha-sharathathhal-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में पांडव कालीन मंगलीनाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में पांडव कालीन मंगलीनाथ शिव मंदिर में जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु
बहराइच के नवाबगंज क्षेत्र में रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इस मौके पर मंदिरों में आस्था का सैलाब देखने को मिला। नवाबगंज के पांडव कालीन मंगली नाथ शिव मंदिर में प्रातः से ही श्रद्धालु का पहुंचना शुरू हो गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंगली नाथ शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया।
इस दौरान क्षेत्र के बीजे गांव, नंदा गांव, हरिहरपुर, रिक्खीगांव, अंटहवा , अवधूत गांव, सेमरा, धन्नी गांव, सदधु गांव, रामनगर, महादेवा,आदि सैकड़ो गांव के श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इस दौरान मंगली नाथ रामलीला समिति के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उनकी पत्नी व परिवार के लोगों ने भी जलाभिषेक कर अपनी मनोकामनाएं मांगी। पुलिस प्रशासन काफी सतर्क रहा। थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे। वहीं राजस्व विभाग की टीम में नायब तहसीलदार अक्षय पांडेय, लेखपाल पंकज, उपेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।