{"_id":"6a6dde41ac6d86baac0b6568","slug":"video-bharaica-nakal-ashhatathhata-ka-bthathha-paratama-btakara-thaga-karana-val-garaha-ka-parathafasha-sata-aarapa-garafatara-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच: नकली अष्टधातु की बुद्ध प्रतिमा बताकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सात आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: नकली अष्टधातु की बुद्ध प्रतिमा बताकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सात आरोपी गिरफ्तार
बहराइच: भारत से नेपाल में नकली मूर्तियों को कीमती अष्टधातु की प्रतिमा बताकर ऊंची कीमत पर बेचने और ठगी करने वाले एक गिरोह का रुपईडीहा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भगवान बुद्ध की 8 इंच की धातु की प्रतिमा तथा तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्रा के ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने साई गांव जंगल स्थित बदलदास मंदिर के पास छापेमारी कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में रमजान अली उर्फ काले खां, मन्नू उर्फ दिलदार, आजाद अली, रिजवान, महफूज, साकिर अली तथा समीर उर्फ नूर मोहम्मद शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह नकली मूर्तियों को प्राचीन एवं अष्टधातु की दुर्लभ प्रतिमा बताकर लोगों से बड़ी रकम की ठगी करता था।
बरामदगी में भगवान बुद्ध की लगभग 4.960 किलोग्राम वजन की 8 इंच की धातु की प्रतिमा, तीन मोटरसाइकिलें, नगदी तथा आरोपियों के पास से कई मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस संबंध में थाना रुपईडीहा में विभिन्न धाराओं मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में कुछ के विरुद्ध पूर्व से भी विभिन्न आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई में उपनिरीक्षक अजय कुमार सहित थाना रुपईडीहा की पुलिस टीम शामिल रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।