{"_id":"6aa122f71a1eb70f140ff1cd","slug":"video-congress-holds-protest-in-barwala-against-collapsed-bridge-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरवाला में टूटे पुल के विरोध में कांग्रेस का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरवाला में अलीपुर खटौली नदी पुल के बार-बार क्षतिग्रस्त होने पर कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं व क्षेत्र के लोगों ने नदी पुल पर धरना देकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने की भनक लगते ही
पीडब्ल्यूडी विभाग ने भी क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया। धरने पर बैठे कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता व लोगों ने मौके पर जिला उपायुक्त को बुलाकर निरीक्षण करवाने की मांग की। लेकिन जिला उपायुक्त सीएम के कार्यक्रम में व्यस्त होने पर बरवाला नायब तहसीलदार संजीव अत्री ने मौके पर पहुंचकर धरने पर बैठे लोगों की समस्या सुनी। इस दौरान धरने पर बैठे लोगों ने बरवाला तहसीलदार के माध्यम से एक ज्ञापन जिला उपायुक्त के नाम सौंपा। उनके आश्वासन के करीब 3 घंटे बाद उन्होंने अपना धरना समाप्त किया। इस अवसर का जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय सिंह चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र शर्मा कामी, खटौली वासी गौरव कौशिक सहित काफी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।वहीं इस अवसर पर थाना चंडी मंदिर एसएचओ रामपाल, बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज गुरपाल सिंह भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।