Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Data entry operator arrested for accepting a bribe at the Israna Sub-Registrar office in Panipat; major action by ACB
{"_id":"6acf2fae4e15cb22cf0ec1d1","slug":"video-data-entry-operator-arrested-for-accepting-a-bribe-at-the-israna-sub-registrar-office-in-panipat-major-action-by-acb-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत के इसराना सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत के इसराना सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने इसराना सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में कार्यरत एक डाटा एंट्री ऑपरेटर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑपरेटर ने एक सेवानिवृत्त हेल्थ इंस्पेक्टर से लाभ जारी करने के बदले यह रिश्वत मांगी थी।
जानकारी के अनुसार, एसीबी की टीम को शिकायत मिली थी कि डाटा एंट्री ऑपरेटर लाभ जारी करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और ऑपरेटर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।
एसीबी की टीम ने आरोपी ऑपरेटर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।