Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Great enthusiasm seen among children and youth during 'Shastra Pujan' (worship of weapons) and 'Path Sanchalan' (march-past) in Panipat.
{"_id":"6ad704ee4a6f1728930b67ec","slug":"video-great-enthusiasm-seen-among-children-and-youth-during-shastra-pujan-worship-of-weapons-and-path-sanchalan-march-past-in-panipat-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में शस्त्र पूजन और पथ संचलन में बच्चों और युवाओं में दिखा भारी उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में शस्त्र पूजन और पथ संचलन में बच्चों और युवाओं में दिखा भारी उत्साह
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा विजयादशमी पर्व पर जिलेभर में शस्त्र पूजन और भव्य पथ संचलन किया गया। संघ द्वारा जिले में 40 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में अनुशासन और एकता का संदेश दिया।
इस बार आरएसएस ने अपनी रणनीतिक कार्यपद्धति में बदलाव करते हुए व्यक्तिगत शाखाओं के स्थान पर कॉलोनियों और बड़े क्षेत्रों को मिलाकर वृहद् स्तर पर आयोजनों पर विशेष जोर दिया। इसी क्रम में केशव क्षेत्र का मुख्य पथ संचलन और शस्त्र पूजन कार्यक्रम स्थानीय पार्वती स्कूल में गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न हुआ।
अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संगम
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शस्त्र पूजन और उसके बाद निकला पथ संचलन रहा। कदम से कदम मिलाते स्वयंसेवकों के संचलन पर नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस वर्ष आयोजित शस्त्र पूजन में बच्चों और युवाओं की भारी भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिली। बाल और तरुण स्वयंसेवकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हाथों में दंड और मन में राष्ट्रभक्ति का भाव लिए युवाओं की इस फौज ने संचलन में ऊर्जा का नया संचार किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने विजयादशमी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शस्त्र और शास्त्र दोनों ही समाज की सुरक्षा और संगठन के लिए आवश्यक हैं। संघ की यह परंपरा समाज में समरसता, अनुशासन और राष्ट्र रक्षा के संकल्प को सुदृढ़ करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।