{"_id":"672efab76a4026a5d5054215","slug":"video-panapata-ma-ekata-vahara-ka-mahal-para-esada-ataka-rashatathara-na-kaya-hamal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पानीपत में एकता विहार की महिला पर एसिड अटैक, रिश्तेदारों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पानीपत में एकता विहार की महिला पर एसिड अटैक, रिश्तेदारों ने किया हमला
पानीपत के एकता विहार की रहने वाली एक महिला पर उसके ही रिश्तेदारों ने एसिड अटैक किया है। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला के शरीर को एसिड ने कई जगह से जला दिया है।
महिला के परिजनों ने उसे तुरंत इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरो ने उसे सरकारी अस्पताल में भेज दिया। हालांकि परिजनों की ओर से अब तक पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है। पीड़ित महिला का नाम शमशाना बताया जा रहा है।
साकिर हुसैन ने बताया कि श्मशाना शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे कच्ची नहर पर सब्जी लेने गई थी इस दौरान पीछे से श्मशाना के नंदोई कासिम और उसका बेटा पिल्लू आए और श्मशाना पर कुछ ज्वलनशील पदार्थ फेंक कर भाग गए। इसके बाद उन्होंने महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डॉक्टर ने उसे सरकारी अस्पताल भेज दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।